पार्टी में अभिषेक बच्चन पर ऐसे भड़की पत्नी ऐश्वर्या, बुरी तरह से घूरती रही लोगों ने क्लिक कर ली तस्वीरें

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बी टाउन की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार है। आए दिन ऐश्वर्या और अभिषेक की प्यार में डूबे तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। हालांकि इस बार ऐश्वर्या राय ने भरी महफिल में अभिषेक बच्चन को ऐसी आंखे दिखाई कि सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। इसके साथ ही ऐश्वर्या और अभिषेक की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
दरअसल, हाल ही में दोनों को फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता सुभाष घई के बर्थडे बैश में देखा गया। पार्टी में एक्ट्रेस अपने पति अभिषेक पर कुछ नाराज सी दिखीं, जिसकी अब चर्चा हो रही है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इसी वीडियो के साथ एक अन्य वीडियो क्लिप भी जोड़ी गई है, जिसमें ऐश्वर्या पिंक सूट में नजर आ रही हैं, वहीं अभिषेक ने लाल रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है। यह वीडियो अक्टूबर 2022 में सेलिब्रेट की गई मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी का है। इस वीडियो में भी एक्ट्रेस ने ऐसी ही प्रतिक्रिया दी है, जैसे उन्होंने सुभाष घई की पार्टी में रिएक्ट किया।
जैसे ही वीडियो पोस्ट किया गया, नेटिज़न्स ने अभिषेक को घूरने के लिए अभिनेत्री को ट्रोल किया और यह भी अनुमान लगाया कि उनके बीच सब ठीक नहीं है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को खुद से जुड़ा हुआ महसूस किया और सभी ने इस पर अपना-अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ''शायद किसी भी औसत भारतीय परिवार की तरह, हर बार जब आप घर से बाहर निकलते हैं, तो एक कलेश होता है और जब तक आप कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते हैं, तब तक सबका मुंह फूला हुआ होता है।'' वहीं, एक अन्य ने लिखा, ''यह जानकर खुशी हुई कि मैं अकेली नहीं हूं! कम से कम एक चीज मुझमें और ऐश्वर्या राय में कॉमन है।''
जब ऐश्वर्या राय बच्चन 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म 'सरबजीत' का प्रचार करने के लिए आई थीं, तो होस्ट कपिल ने उनसे पूछा था कि क्या उनके और अभिषेक के बीच छोटे-मोटे झगड़े होते हैं? जिस पर उन्होंने जवाब दिया था, "हां ऐसा होता है।" इसके बाद कपिल ने उनसे आगे पूछा, ''कौन है जो पहले माफी मांगता है?'' इस पर ऐश्वर्या हंसने लगीं और नवजोत सिंह सिद्धू ने टोकते हुए कहा था यह कैसा सवाल है? अभिषेक ही वह होगा, जो पहले सॉरी बोल रहा होगा। इस पर ऐश ने फौरन जवाब दिया, 'नहीं, मैं ही सबसे पहले माफी मांगती हूं और बात खत्म करती हूं।'


Click it and Unblock the Notifications
