ऐश्वर्या राय बच्चन का 15 साल पुराना बोल्ड डांस Video हुआ लीक, रिलीज नहीं हुई ये फिल्म
लॉकडाउन के माहौल में इन दिनों कई पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें स्टार की अनदेखी फिल्मों और तस्वीरों की जानकारी मिल रही है। इस फेहरिस्त में एक बार फिर से ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम जुड़ गया है। उनका सालों पुराना वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लीक किया गया है। जहां पर ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो साल 1997 की फिल्म राधेश्याम सीताराम का है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के अपोजिट सुनील शेट्टी को कास्ट किया गया था। लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई। वैसे इस वीडियो में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती देखते ही बनती है, वे एक परी जैसी दिखाई दे रही हैं।

जहां पर वह एक गाने की शूटिंग कर रही हैं। हालांकि इस वीडियो में उनकी दूसरी फिल्म के सांग के साथ वीडियो एडिट किया गया है। ये तो सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या जितनी खूबसूरत हैं उनका डांस भी उतना ही कमाल का रहता है।
जो कि इस वीडियो की एक झलक में दिखाई दे रहा है। चलिए आपको ऐश्वर्या की उस समय की और भी तस्वीरें दिखाते हैं जिनसे आप नजर नहीं हटा पायेंगे साथ ही नीचे देखिए ये वायरल डांस VIDEO
View this post on InstagramA post shared by 👸🏻 Queens Of Bollywood 👸🏻 (@queensbolly) on


Click it and Unblock the Notifications