ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या भी कोरोना पॉज़िटिव, नानावटी में भर्ती हैं अमिताभ - अभिषेक
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉज़िटिव निकलने के बाद पूरे बच्चन परिवार का कोरोना टेस्ट हुआ था और बाकी परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन दूसरी टेस्ट रिपोर्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन पहले ही मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।
Recommended Video
वहीं अब देखना है कि रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद आराध्या और ऐश्ववर्या राय बच्चन को कहां भर्ती किया जाता है। परिवार के बाकी लोग जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा, अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा फिलहाल निगेटिव हैं।

डॉक्टर्स की मानें तो अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की हालत बिल्कुल ठीक है। अमिताभ बच्चन को तीन दिन पहले पेट में तकलीफ के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई।
वहीं अभिषेक बच्चन को भी हल्के बुखार के बाद कोरोना का टेस्ट करवाया गया जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई और दोनों को मुंबई के नानवटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


Click it and Unblock the Notifications












