मेलबर्न में ऐश्वर्या-आराध्या ने फहराया भारतीय झंडा.VIDEO
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ मेलबर्न में आईएफएफएम 2017 में भाग लेने के लिए पहुंची हुई हैं। वहीं आज सुबह यानी 12 अगस्त की सुबह ऐश्वर्या ने फेडरेशन स्क्वेर में इंडियन नेशनल फ्लैग फहराया।वो खुद भी सफेद अनारकली में नजर आईं तो उनके साथ बेटी आराध्या भी सफेद पारंपरिक परिधान में थी।
[पहली ही फिल्म..और अजय देवगन के साथ धमाका..ले गईं सारी लाइमलाइट ! ]
ऐश्वर्या राय ने झंडा फहराने के बाद वहां के आयोजकों का धन्यवाद भी दिया तो वहीं आराध्या वहीं पर खेलते नजर आईं। ऐश्वर्या राय ने कहा है कि 'स्वतंत्रता दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। वह शुक्रगुजार हैं कि उन्हें यहां आकर इतना सम्मान मिला। हम इसे हमेशा जिंदगी भर याद रखेंगे।'
Aishwarya Rai Bachchan and Aradhya, after the actress hoisted the Indian flag at Independence Day celebrations as part of #IFFM2017 pic.twitter.com/rYvrG7MHOB
— Rajeev Masand (@RajeevMasand) August 12, 2017
ऐश्वर्या राय बच्चन पहली ऐसी बॉलीवुड कलाकार हैं जिन्होंने इस सेरमनी में तिरंगा लहराया है। ऐश्वर्या राय बच्चन ऑस्ट्रेलिया में इंडियन सिनेमा फेस्टिवल के लिए पहुंची हैं।फिल्म फेस्टिवल में अनुपम खेर, करण जौहर जैसे स्टार्स भी पहुंचे हुए हैं।

ऐश्वर्या राय इस दौरान सफेद सूट ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही आराध्या ने भी इस पल को काफी इंज्वॉय किया।
इस मौके पर ऐश्वर्या राय ने स्पीच भी दी। आराध्या भी उस वक्त उनके साथ थीं।


Click it and Unblock the Notifications

