Aishwarya Rai Bachchan फिर हुईं बुरी तरह से ट्रोल, लोग बोले- 'बांद्रा की आंटी क्रिममस पर आई है'

पैरिस फैशन वीक के बाद से ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर चर्चा है। इस वक्त फिर से उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसको लेकर वो बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं। लंबे समय के बाद लाइमलाइट में ऐश्वर्या राय बच्चन लगातार ब्लैक कपड़ों में दिख रही हैं।
इस वीडियो की बात करें तो अभिनेत्री एक फैशन ब्रांड के इवेंट पर पहुंची थीँ। वीडियो को वायरल भयनी ने साझा किया है और कैप्शन लिखा है, ''वह संसार की सबसे खूबसूरत महिला हैं और हम सभी यह जानते हैं, ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक कार्यक्रम में पोज दिया।''
इसके बाद ऐश के इस बदले अवतार को लेकर लोगों ने कई तरह के कमेंट्स करना शुरु कर दिया। किसी को उनके कपड़े अच्छे नहीं लगे तो कोई उनके अनफिट शरीर को लेकर बात कर रहा था। एक ने लिखा, ''ये अपने आप को इंसान समझती ही नहीं, इसमें कोई भगवान नहीं, भौहें तो देखो कहा चढ़ा के रखती है।''
एक ने लिखा, ''उसके डिजाइनर को बर्खास्त करो।'' एक का कहना था, ''बहुत ज्यादा बोटोक्स... बहुत ज्यादा वजन! ऐसा लग रहा है जैसे बांद्रा की कोई आंटी आधी रात के क्रिसमस मास के लिए तैयार हुई हो।''
एक ने लिखा, ''वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं।'' एक का कहना है, ''ये हमेशा ब्लैक ही क्यूं पहनती है।'' इस तरह से ऐश्वर्या को लेकर लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन उनकी तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
काम से हैं दूर
ऐश्वर्या राय बच्चन कुछ सालों से लगातार फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं और किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैँ। इस वक्त उनको लेकर कुछ चर्चाएं शुरु हो रही हैं। अगर सब कुछ सही रहा तो वो जल्दी ही किसी फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications