..................... Aishwarya rai bachchan,abhishek bachchan wedding unseen photo Amitabh Bachchan reaction ।ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी की अनदेखी फोटो वायरल - Hindi Filmibeat

अभिषेक बच्चन ने शेयर की ऐश्वर्या के साथ शादी की अनदेखी फोटो, पिता अमिताभ का कमेंट सबसे मस्त

बॅालीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को 15 साल हो गए हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी प्राइवेट तरीके से हुई। बहुत कम ऐसी तस्वीरें शादी की रही हैं जो कि फैंस के सामने आयीं। 20 अप्रैल 2007 को दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की।

Aishwarya rai bachchan , Abhishek bachchan

इस बार भी अपनी शादी के खास मौके की ऐसी ही एक तस्वीर ऐश्वर्या और अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जो कि दोनों के लिए बेहद खास है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक दूसरे को रिंग पहना रहे हैं।दोनों की शादी की यह तस्वीर कितनी खास है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शादी के 15 साल बाद भी ऐश्वर्या ने अपनी इस सगाई की रस्म को यादगार बनाकर रखा है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस फोटो को शेयर करते हुए हार्ट वाली इमोजी शेयर की है। अभिषेक बच्चन ने भी इस पर रिएक्शन देते हुए हार्ट वाली इमोजी को शेयर किया है। ऐश्वर्या और अभिषेक की इस खास तस्वीर पर फैंस ने रिएक्शन देते हुए दोनों को बेस्ट जोड़ी का खिताब दे दिया है।

अमिताभ बच्चन ने बहू ऐश्वर्या और बेटे अभिषेक

अमिताभ बच्चन ने बहू ऐश्वर्या और बेटे अभिषेक

साथ ही एक फैन ने डिमांड की है कि उन्हें और भी तस्वीरें देखनी हैं। ऐश्वर्या से पहले अभिषेक बच्चन ने भी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जहां पर पिता अमिताभ बच्चन ने बहू ऐश्वर्या और बेटे अभिषेक को आशीर्वाद देते हुए कमेंट लिखा है कि प्यार साथ हमेशा के लिए।

अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी में 6 करोड़ से अधिक खर्च

अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी में 6 करोड़ से अधिक खर्च

बिपासा बसु ने भी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि शादी की सालगिरह मुबारक हो। गौरतलब है कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी में 6 करोड़ से अधिक खर्च हुए । अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन दोनों ने गोल्डन रंग का ड्रेस पहन रखा था। ऐश्वर्या राय बच्चन ने कांजीवरम साड़ी पहन रखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X