ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन ने वेडिंग एनिवर्सरी लुटाया भर भरकर प्यार, जश्न की तस्वीरें देख मचल उठे फैंस

Aishwarya Abhishek

Aishwarya Abhishek 18th Wedding Anniversary: बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार कपल ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने 20 अप्रैल 2025 को अपनी शादी के 18 साल पूरे कर लिए हैं। वेडिंग एनिवर्सी (Aishwarya Abhishek Wedding Anniversary) के खास मौके पर ऐश्वर्या और अभिषेक ने बेटी आराध्या के साथ मिलकर सेलिब्रेशन किया है।

ऐश्वर्या राय ने शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीर

इस सेलिब्रेशन की तस्वीर ऐश्वर्या राय ने अपने फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस की ली गई सेल्फी में उनके पति और उनकी खूबसूरत बेटी आराध्या बच्चन हैं। तीनों ने हल्के रंग के कपड़े पहने हैं, बी-टाउन कपल शादी की 18वीं सालगिरह मना रहे हैं। ऐश ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, उन्होंने सिर्फ एक सफेद दिल वाले इमोजी के साथ तस्वीर पोस्ट की।

ये ही है ऐश्वर्या का सेलिब्रेशन का तरीका

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन के सेलिब्रेशन का तरीके ये ही है। दूसरे सेलेब्स की तरह हो हल्ले या फिर लग्जरी वेकेशन से परे ऐश्वर्या बर्थडे-एनिवर्सी जैसे स्पेशल दिनों को घर पर अपने परिवार के साथ सूकुन में स्पेंड करना पसंद करती हैं। और इस दिन की सेल्फी भी वो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती हैं।

ऐश्वर्या-अभिषेक की फिल्में

काम की बात करें तो ऐश्वर्या राय को आखिरी बार तमिल भाषा की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: II' में देखा गया था। अभिषेक की बात करें तो वह शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ आगामी एक्शन फिल्म 'किंग' में स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद जूनियर बच्चन को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X