अभिषेक बच्चन को लेकर वृंदावन धाम पहुंची ऐश्वर्या राय? पुजारी जी संग सामने आई ऐसी ऐसी तस्वीरें

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Vrindavan Dham: सुपरस्टार कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का रिश्ता उनके फैंस के बीच छाया रहता है। अब एक बार फिर से इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं।
दरअसल, हाल ही में इस कपल ने मुंबई के होटल में पुजारी जी के साथ मुलाकात की और उन्होंने कपल को वृंदावन धाम आने का न्यौता दिया। यहां पुजारी जी के साथ बातचीत की। इस दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक की तस्वीरें फैंस ने क्लिक कीं। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों ऑफ व्हाइट आउटफिट्स में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे थे।
इसके साथ ही ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बिगड़ते रिश्तों पर भी विराम लग गया है। बता दें कि काफी समय से ये कपल अपने तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में छाया रहता है। हालांकि जहां एक ओर अभिषेक बच्चन ने इन पर रिएक्ट करते हुए खुद को शादीशुदा बताया था तो वहीं ऐश्वर्या राय इनपर किसी भी तरह से रिएक्ट करना उचित नहीं समझती हैं।


Click it and Unblock the Notifications