..................... aishwarya rai bachchan abhishek bachchan hand in hand amid rift and divorce for aaradhya bachchan annual function day 2 - Hindi Filmibeat

पति अभिषेक बच्चन की बाहों में बाहे डाले जुल्फे लहराते हुए निकली ऐश्वर्या राय, लोग बोले- ड्रामेबाज कही की...

Aishwarya Rai Bachchan, Abhishek Bachchan

Abhishek Aishwarya Video: बी टाउन की बच्चन फैमिली इन दिनों अपने टूटते रिश्तों की गॉसिप को लेकर छाई हुई है। इसी बीच बच्चन फैमिली की पब्लिक अपीयरेंस पर हर किसी की नजरें टिकी रहती हैं। वहीं अब एक बार फिर से ऐश्वर्या अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, इस दिनों ऐश्वर्या अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन के स्कूल में एनुअल फंक्शन चल रहा है। ऐसे में ये फैमिली इसमें शिरकत करने के लिए पहुंचती है। दूसरे दिन ऐश्वर्या अभिषेक बाहों में बाहे डाले बेटी के एनुअल फंक्शन में शिरकत करने के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों आपस में काफी हंसते मुस्कुराते हुए बातें भी करते दिखाई दे रहे थे।

ऐश्वर्या अभिषेक के इस वीडियो से तमाम गॉसिप्स पर फुल स्टॉप लग गया है। जहां बच्चन फैमिली ने ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी थी तो वहीं ये वीडियो काफी कुछ साफ कह रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि Zoom की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन ने घर छोड़ दिया है। इसके अलावा बच्चन परिवार के एक करीबी सोर्स ने इस बात की पुष्टि भी की है कि घर में ऐश और परिवार के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है।

इन सूत्रों का कहना है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी सास जया बच्चन का रिश्ता खत्म हो चुका है और इसको लेकर ही घर में क्लेश मचा हुआ है। अक्सर खबरें आती थीं कि दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं। कुछ समय पहले द आर्चीज की स्क्रीनिंग के दौरान भी ऐसा कुछ देखने को मिला था।

खबरें हैं कि फिलहाल दोनों के तलाक को लेकर कोई बात नहीं हुई है और ना ही भविष्य में ऐसा होने की उम्मीद है। कारण बताया जा रहा है कि बच्चन परिवार ऐसा कुछ भी बर्दास्त नहीं कर पाएगा।

लेकिन ऐसे में परिवार से बढ़ता विवाद और दूरियां ऐश्वर्या को किस तरह के फैसला लेने पर मजबूर करता है ये तो वक्त ही बताएगा। वर्कफ्रंट पर ऐश को पिछले काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा बनते नहीं देखा गया है। देखने वाली बात होगी कि वो आगे चलकर क्या करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X