..................... Aishwarya Rai Bachchan Abhishek Bachchan Divorce prediction by astrologer abhishek aishwarya - Hindi Filmibeat

इस साल हो सकता है Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan का तलाक? सामने आई हैरान करने वाली वजह

Abhishek aishwarya

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce: ऐश्वर्या राय की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में पेरिस फैशन वीक में देखा गया था और उनकी खूबसूरती ने लोगों को चकाचौंध कर दिया था। लेकिन इन दिनों Aishwraya Rai अपने तलाक को लेकर भी काफी खबरों में हैं।

ऐश्वर्या की शादी अमिताभ बच्चन के लाडले अभिषेक बच्चन से हुई है और दोनों की एक बेटी अराध्या भी है। लेकिन इन दिनों इस कपल के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों अलग हो सकते हैं और इस बीच ऐश्वर्या राय की कुंडली में उनकी पर्सनल डिटेल सामने आई है।

ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर 1973 को सुबह 11 बजे कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। अब एक्ट्रेस की कुंडली की बात करें तो लग्न धनु राशि में 17.40 डिग्री पर है। 7वां घर जो शादीशुदा जिंदगी की स्थिति को दर्शाता है, उसमें दो ग्रह केतु और शनि वक्री हैं। इसके अलावा, 7वें घर का स्वामी बुध भी 12वें घर में वृश्चिक राशि में वक्री है। इस पर मंगल की दृष्टि भी है जो वक्री है। उनके लग्न में शुक्र राहु के बहुत करीब है और चंद्रमा के साथ भी है, जिससे उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काफी तारीफें मिली हैं।

मई 2020 से मई 2036 तक बृहस्पति की दशा चल रही है। जून 2022 से जनवरी 2025 तक शनि की अंतर दशा है। शनि 7वें घर में राहु द्वारा शासित आर्द्रा नक्षत्र में स्थित है। 7वां घर विवाह की स्थिति को दर्शाता है।

4 अक्टूबर 2024 से गोचर शनि जो वर्तमान में कुंभ राशि में वक्री है, राहु द्वारा शासित शतभिषा नक्षत्र से होकर गुजरेगा। यह 27 दिसंबर 2024 तक इसी नक्षत्र में रहेगा। यह वह समय होगा जब अभिषेक बच्चन के साथ उनके तनावपूर्ण संबंध फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होंगे।

इसके अलावा, जनवरी 2025 से अप्रैल 2027 तक, उन्हें बुध की अंतर दशा होगी, जो कि 12वें भाव में वृश्चिक राशि में 7वें भाव का स्वामी है, जब बुध वक्री होगा। ज्योतिष में 12वां भाव नुकसान का भाव होता है। चूंकि, यह 7वें भाव, रिश्ते के भाव का स्वामी है, इसलिए अभिषेक बच्चन के साथ उनका रिश्ता और भी खराब हो जाएगा और अलगाव पर जाकर खत्म होगा।

30 मार्च, 2025 से गोचर शनि भी मीन राशि में चला जाएगा। इसलिए, 2025 का साल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच ऑफिशियली अलग होने वाला हो सकता है। इसके अलावा, गोचर केतु 30 मई, 2025 से सिंह राशि में प्रवेश करेगा और 18 महीने तक सिंह राशि में रहेगा। यह उनके लिए मानसिक पीड़ा और भारी उथल-पुथल का समय होगा। यह वह समय है जब यह उनकी सेहत को भी प्रभावित कर सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये स्टडी प्रोफेसर सुंदर बालाकृष्णन ने की है। सुंदर बालकृष्णन मुंबई के भारतीय विद्या भवन, में ज्योतिष के प्रोफेसर हैं।

Read more about: aishwarya rai abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X