..................... Aishwarya Rai Bachchan Abhishek Bachchan dance with aaradhya Bachchan video went viral on social medias - Hindi Filmibeat

जया बच्चन के सामने सुध बुध खोकर अभिषेक बच्चन के साथ खुलकर नाचीं ऐश्वर्या राय, देखता रह गया पूरा बच्चन परिवार

Aishwarya Rai Bachchan Abhishek Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan Abhishek Bachchan Video: सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को रिलेशन कितना मजबूत है ये दोनों ने कई बार साबित कर दिया है। भले ही ऐश्वर्या बच्चन परिवार के साथ दिखाई नहीं देती हैं लेकिन अभिषेक बच्चन भी इकलौते बेटे की भूमिका को बखूबी निभाते दिखाई देते हैं। अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और अभिषेक का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिषेक ऐश्वर्या का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में ऐश्वर्या और अभिषेक एक दूसरे के साथ काफी मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उनकी बेटी आराध्या भी उनकी कंपनी को खूब इंजॉय कर रही हैं। सामने सिंगर राहुल वैद्य उनका गाना कजरा रे गा रहे हैं। बता दें कि ये ऐश्वर्या अभिषेक का नया नहीं बल्कि पुराना वीडियो है। इस वायरल वीडियो में कपल ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

पुराना है ये वीडियो

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय-आराध्या बच्चन का ये वीडियो नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का है जब वो यहां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फैंस खुशी से झूम रहे हैं। एक फैन ने लिखा-"इतने लंबे समय के बाद उन्हें फिर से खुश देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।"

अभिषेक ऐश्वर्या की ग्रैंड वेडिंग

आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी फिल्म इंडस्ट्री की काफी ग्रैंड वेडिंग थी। बिना किसी हैशटैग के, यह दशक की शादी थी। हालांकि इस जोड़ी की वेडिंग की काफी तस्वीरें तो नहीं हैं लेकिन जितनी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं उनमें रॉयलिटी साफ दिखाई देती है।

ऐश्वर्या राय का वेडिंग लुक

ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी और वे सोने और हीरो के गहनों से लदी हुई थीं। वे किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। वहीं उनके दूल्हे राजा अभिषेक भी व्हाइट एंड गोल्डन शेरवानी में जंच रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X