गुलाब जामुन: 8 साल बाद बनेगी धमाकेदार जोड़ी, ऐश्वर्या और अभिषेक का कमबैक
Recommended Video

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को एक साथ देखना भाल किसको पसंद नहीं होता है। ये उन जोड़ियों में से है जिनको बॉलीवुड में लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। खबर आ रही है कि दोनो काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर धमाल करते हुए नजर आने वाले है। जी हां इन दोनो को फिल्म गुलाब जामुन में 8 साल बाद देखने के लिए आप तैयार हो जाइए। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे है।
बता दें कि इस बात को ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिड डे से बात करते हुए कंफर्म किया था और कहा था कि वो इस फिल्म की शुरुआत मनमर्जियां की रिलीज के बाद करेंगी।

ऐश ने बताया कि उनको और अभिषेक को ये फिल्म करीब एक साल पहले ही ऑफर हुई थी लेकिन उनको इसके लिए समय चाहिए था।
दोनो को इस फिल्म का आइडिया काफी ज्यादा पसंद आया था और दोनो ने इसको करने का फैसला कर लिया था। हमने फैसला किया था कि अभिषेक की मनमर्जियां के बाद दोनो इस फिल्म के लिए ओके कहेंगे।
इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर ऐश का कहना है कि फिल्म काफी बेहतरीन है और इसके लिए अनुराग कश्यप ने तैयारी करना शुरु कर दिया है।
इससे पहले अभिषेक और ऐश को फिल्म रावण में देखा गया था जो कि 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था और फिल्म में अभिषेक बच्चन का अभिनय काफी ज्यादा पसंद किया था।
बता दें कि इस फिल्म में आपको गोविंदा की भी थोड़ी से झलक देखने को मिली थी। हालांकि तब से दोनो को साथ में नहीं देखा गया लेकिन अब एक बार फिर से दोनो साथ आने वाले है। अभिषेक बच्चन अपनी मनमर्जियां और ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्म फन्ने खां को लेकर फिलहाल चर्चा में चल रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
