..................... Aishwarya Rai Bachchan and Abhishek Bachchan collaborate for Anurag Kashyap's Gulaab Jaamun - Hindi Filmibeat

11 साल बाद साथ आ रहे हैं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन, फिल्म का नाम भी ज़बरदस्त

अमिताभ बच्चन के साथ मुरब्बा बनाकर रिश्तों को खट्टा करने के बाद अब अनुराग कश्यप बच्चन परिवार के रिश्तों की मीठा करने जा रहे हैं। खबर है कि काफी मान मनौव्वल के बाद आखिरकार, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में दिखाई देंगे। इस फिल्म को अनुराग के लिए डायरेक्ट करेंगे सर्वेश मेवाड़ा।

गौरतलब है कि इस फिल्म की चर्चा पिछले एक साल से चल रही है। अफवाहें तो यहां तक थीं कि बच्चन परिवार के चारों सदस्य यानि कि अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन इस फिल्म का हिस्सा होंगे। फिलहाल तो फिल्म में केवल ऐश्वर्या और अभिषेक के होने की पुष्टि हुई है।

aishwarya-rai-bachchan-abhishek-bachchan-collaborate-anurag-kashyap-gulaab-jamun

गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन की आखिरी फिल्म थी हाउसफुल 3 जिसमें वो अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के बाद तीसरी लीड में थे। वहीं उससे पहले वो फराह खान की हैप्पी न्यू ईयर में दिखे थे जिसमें 7 सितारे थे। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो उन्होंने जज़्बा के साथ अपना कमबैक किया था।
[बच्चन परिवार के सारे राज़ अमर सिंह ने एक एक कर खोले]

हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद ऐश्वर्या राय सरबजीत में दिखाई दीं लेकिन इस फिल्म में भी उन्हें केवल कड़वी बातें सुनने को मिली। फिर उन्होंने करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल की लेकिन इस फिल्म में भी उनका रोल मात्र 15 मिनट का था जिसके लिए केवल उनकी आलोचना हुई थी।

अब ऐश्वर्या राय फन्ने खान के साथ एक बार फिर बड़े परदे पर नज़र आएंगी लेकिन माना जा रहा है कि यहां भी उनका रोल केवल 20 मिनट का है। दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन ने आखिरी मिनट पर जेपी दत्ता की पलटन साइन करके छोड़ दी। अब वो अनुराग कश्यप की मनमर्ज़ियां की शूटिंग खत्म कर रहे हैं।
[मैंने जया बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच आग नहीं लगाई]

वैसे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की आखिरी फिल्म थी गुरू। और 11 साल में उनके काम की कम और कंट्रोवर्सी की ही ज़्यादा बातें हुई हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X