..................... Aishwarya Rai Bachchan aaradhya bachchan brutally troll for weirdness at NMACC Night - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या आराध्या मे अंबानी पार्टी में की ऐसी हरकत, हर तरफ उड़ रही है बच्चन परिवार की बहू-बेटी की खिल्ली

Aishwarya Aaradhya At NMACC Night

Aishwarya Aaradhya At NMACC Night: शुक्रवार रात अंबानी फैमिली के बुलावे पर एक बार फिर से पूरा बॉलीवुड एक ही छत के नीचे सेलिब्रेशन करता दिखाई दिया। नीता अंबानी और ऐश्वर्या राय बच्चन एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। ऐसे में ऐश्वर्या लगभग सभी अंबानी इवेंट्स को काफी शानदार अंदाज में अटेंड करती हैं। कुछ ऐसा ही वो इस बार भी करती दिखाई दीं।

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का लॉन्चिंग में ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या को साथ लेकर शिरकत करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान ऐश्वर्या और आराध्या को अजीब हरकते करने के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, इन दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान ये ऐश्वर्या और आराध्या एक दूसके का हाथ थामे शिरकत करती हैं और वहां मौजूद पैपराजी को पोज देने के लिए रुकती हैं। ऐसे में ऐश्वर्या बार बार हिलती रहती हैं इसके साथ आराध्या के आई मूमेंट को लेकर नेटिजंस काफी मजाक बना रहे हैं। तमाम लोगों का कहना है कि इस दौरान इनकी ओवरएक्टिंग साफ दिखाई दे रही है।

इसके साथ ही दोनों के लुक की बात करें तो ऐश्वर्या इस दौरान जहां ग्रीन कलर के गोल्ड जरी और मिरर वर्क अनारकली में दिखाई दे रही थीं तो वहीं आराध्या भी इस दौरान अनारकली पहने ट्रेडिशनल लुक में ही नजर आ रही थीं। सूट और दुपट्टे में आराध्या काफी मैच्योर लग रही हैं। इससे पहले ऐश्वर्या और आराध्या अनंत अंबानी की सगाई में भी अनारकली में ट्विनिंग करती दिखाई दी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X