तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय को देख भरी महफिल में ये क्या करने लगे अभिषेक बच्चन? Video Viral!

aishwarya rai bachchan abhishek bachchan

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Viral Video- इस वक्त अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम सिर्फ तलाक की खबरों के लिए सामने आता रहता है। दोनों की इस अफवाह को हवा तब मिली थी जब अनंत अंबानी की शादी में ये अलग अलग पहुंचे थे।

इस दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप चौकने वाले हैं। इस वीडियो में जिस तरह से ऐश- आराध्या को देखकर अभिषेक बच्चन रिएक्ट कर रहे हैं वो आपको अच्छा तो जरूर लगेगा लेकिन ये वीडियो अभी का नही है।

जी हां, अवॉर्ड शो के दौरान के एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और इसमें अभिषेक बच्चन परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। जी हैं, अभिषेक बच्चन नाचते हुए ऐश्वर्या और आराध्या के पास आते हैं।

आराध्या को फ्लाइंग किस देते हैं तो वहीं बीवी के चेहरे पर प्यार से हाथ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अब तलाक के खबरों के बीच ये पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

वीडियो देख लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। वीडियो को Viral Bhayani ने साझा किया है। एक यूजर ने लिखा है, ''यह एक पुराना वीडियो है। देखिए आराध्या का हेयर स्टाइल।'' एक ने लिखा, ''कौन बोल रहा था कि तलाक हुआ है।'' एक ने लिखा, ''अगर जया और श्वेता बच्चन न होतीं तो वे एक साथ होतीं!'' एक ने लिखा, ''इतना सुंदर वीडियो, उन्हें एक साथ देखकर बहुत अच्छा लगा।'' एक ने लिखा, ''ये पिछले साल का आईफा है।'' एक ने लिखा, ''काश ये सच हो जाए अब।''

इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि कुछ समय से लगातार बच्चन परिवार में फूट की खबरें सामने आ रही हैं। कहा ये भी जा रहा था कि ऐश्वर्या राय बच्चन अब परिवार के साथ नहीं रह रही हैं। फिलहाल सच्चाई क्या है ये आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X