ऐश्वर्या राय ने बेटी और मां के साथ मनाया 50वां बर्थडे, ना अभिषेक ना जया-अमिताभ कोई नहीं दिखा साथ

Aishwarya Rai Bachchan 50th Birthday Celebration: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन आज 50 साल की हो गई हैं। ऐश्वर्या राय के बर्थडे के लिए जहां एक ओर उनके फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दिए और दिन भर सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश करने का सिलसिला रहा तो वहीं अब ऐश्वर्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ चुकी हैं।
अपने बर्थडे को ऐश्वर्या राय अपने परिवार और खासकर बेटी आराध्या के साथ ही सेलिब्रेट करना पसंद करती हैं। ऐसे में इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। ऐश्वर्या राय अपने बेटी आराध्या और मां वृंदा राय राय के साथ एक इवेंट में शिरकत करने लिए पहुंची। इस दौरान ऐशवर्या व्हाइट अनारकली में बली सी खूबसूरत दिखाई दे रही थी। सोशल मीडिया पर उनरे इस सेलिब्रेशन के तमाम वीडियो सामने आए हैं।
तमाम सेलेब्स से परे ऐश्वर्या अपने बर्थडे पर कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं करती हैं बल्कि इसे बेहद सादगी से थैंकफुल डे की तरह सेलिब्रेट करती हैं। ऐसे में पूर्व मिस वर्ल्ड बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक भी पहुंचीं। इस दौरान भी ऐश्वर्या के साथ उनकी मां और बेटी ही दिखाई दीं।
इस दौरान फैंस को अभिषेक बच्चन की कमी काफी खल रही है। हर साल जहां अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या को सोशल मीडिया पोस्ट के साथ खास अंदाज में बर्थडे विश करते हैं तो इस साल ना अभिषेक और ना अमिताभ बच्चन ने उनके लिए कोई पोस्ट किया है। इस बार को लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह तरह की गॉसिप्स चालू हैं।


Click it and Unblock the Notifications