फिक्की समारोह में शामिल होंगी ऐश्वर्या राय
मुंबई में आयोजित तीन दिवसीय फिक्की समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े निर्देशक कलाकार शामिल होते हैं। प्रत्येक वर्ष इस समारोह में फिल्म के व्यवसाय पर विशेष बातचीत होती है और सिनेमा के कई अन्य डायमेंशन को ढूंढा जाता है। खबर है कि इस बार समारोह में ऐश्वर्य राय बच्चन भी शामिल होंगी।
उन्होंने कहा है कि वे 25 मार्च को समारोह के अंतिम दिन हुज जैकमैन को सम्मानित करने के लिए उपस्थित रहेंगी। ऐश्वर्या राय सिर्फ भारतीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय शख्सियत हैं। ऐश्वर्या राय अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों जैसे लॉरियल, कोंजिनेट और लक्स जैसी कंपनियों की ब्रांड अंबेस्डर भी हैं। उनकी अंतर्राष्ट्रीय पहचान होने की वजह से फिक्की के आयोजकों ने उन्हें इस बात के लिए मनाया। आयोजकों में करण जौहर भी शामिल हैं। करण पिछले कई सालों से फिक्की में महत्वपूर्ण आयोजकों की भूमिका निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











