तलाक की खबरों के बीच बच्चन परिवार संग दिखी ऐश्वर्या राय, लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan

Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें पिछले काफी समय से चल रही हैं। इसी बीच आज खबर आई कि ऐश्वर्या राय ने अब बच्चन हाउस भी छोड़ दिया है। तो ऐसे में कई सारे सवाल उठ रहे थे। अब इन सभी सवालों पर विराम लगाते हुए एक बार फिर से पूरा बच्चन परिवार एक साथ नजर आया है। लेटेस्ट वीडियो में देखा गया है कि ऐश्वर्या पति अभिषेक और ससुर अमिताभ के साथ धीरूबाई इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में शिरकत करने पहुंची हैं।

अमिताभ और अभिषेक के साथ नजर आई ऐश्वर्या-

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, ऐश्वर्य़ा राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें काफी वक्त से सुर्खियों में थी। ऐसे में कई सारे लोगों के मन में बहुत सवाल थे। परंतु दोनों की तलाक की खबरों पर कोई पुष्टि नहीं हुई थी।

इसी सबके बीच सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरों पर विराम लगा दिया है और फैंस को भी खुश कर दिया है।

ये वीडियो धीरूबाई इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन के दौरान का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और उनके नाती अगत्स्य नंदा एक साथ इस खास फंक्शन में पहुंचे हैं।

सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या को पति अभिषेक बच्चन से बातचीत करते और हंसते हुए देखा जा सकता है। वहीं वे अपने ससुर अमिताभ से भी बात करती दिखाई देती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस इवेंट में अगत्स्य नंदा के साथ भी मस्ती भरे अंदाज में देखी गई।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसी वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। और जमकर बच्चन परिवार पर प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दे ऐश्वर्या राय और अभिषेक की लाडली आराध्या बच्चन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। और आज आराध्या की परफॉर्मेंस देखने ही पूरा बच्चन एक साथ आया।

Read more about: aishwarya rai abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X