..................... Aishwarya rai arrived at party with Abhishek Bachchan, people stunned after seeing beauty Throwback video - Hindi Filmibeat

अभिषेक बच्चन संग पार्टी में सजधज के पहुंचीं ऐश्वर्या राय, खूबसूरती देख फिदा हुए लोग, VIDEO VIRAL

Aishwarya rai

Aishwarya rai arrived fully dressed at the party with Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के पावर कपल की लिस्ट में आते हैं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय। दोनों की जोड़ी फैन्स का दिल जीत लेती है। हर कोई दोनों की एक झलक देखने के लिए दोनों का बेसब्री से इंतजार करता है। बीते दिनों दोनों के तलाक की खबरें काफी तेज थीं, लेकिन धीरे-धीरे इन खबरों पर विराम लगता जा रहा है।

अभिषेक और ऐश्वर्या के लाखों नहीं बल्कि करोड़ों फैन्स हैं हर कोई ऐश्वर्या की खूबसूरती का दीवाना है। ऐश्वर्या के फैन पेज पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो शेयर किया है जाता है जो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या राय के फैन पेज पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया है। कपल के इस वीडियो को देख फैन्स तो तारीफों की लंबी लाइन लगा रहे हैं।

बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक का यह पुराना वीडियो है जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन जहां ब्लैक सूट-बूट में नजर आ रहे हैं वहीं ऐश्वर्या राय रेड कलर के खूबसूरत सूट में दिख रही हैं। खुले बाल और लाइट मेकअप में ऐश्वर्या राय इतनी खूबसूरत दिख रही हैं कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अभिषेक ऐश्वर्या की खूबसूती देख बस उन्हें ही देखते रह जाते हैं। वहीं ऐश्वर्या भी अभिषेक की बातों में खोई नजर आ रही हैं।

वीडियो पर लगी कमेंट्स की लंबी लाइन
जी हां, इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- दोनों ही जोड़ी आज भी धमाल मचा देती है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत है इतनी संस्कार है, लेकिन फैमिली में वो प्यार नहीं मिल रहा उसे। वह अंबानी फंक्शन में भी अकेले दिखी थी। बता दें कि दोनों के वीडियो को देख के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

Read more about: aishwarya rai abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X