झगड़ा होने पर पति अभिषेक बच्चन से माफी मांगती हैं ऐश्वर्या राय, बोलीं- लड़ाई खत्म करने के लिए मुझे...VIRAL

Aishwarya Rai Apologizes to Husband Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो दोनों के अलग होने की खबर ने लोगों को एक बड़ा झटका दिया है।
अब दोनों तलाक ले रहे हैं या नहीं इस बारे में तो नहीं कहा जा सकता क्योंकि ना तो अभी तक ऐश्वर्या ने अपनी तरह से कोई बयान दिया है और ना ही बच्चन परिवार की तरफ से कोई बयान आया है।
ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों पावर कपल हैं जिस वजह से दोनों जमकर सुर्खियों में बने रहते हैं। चुकीं इन दिनों दोनों जमकर लाइमलाइट में हैं इसीलिए दोनों के नए पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय कपिल शर्मा के शो में गई थीं वहां कपिल ऐश्वर्या से कहते हैं कि मुझे नहीं लगता कि आप किसी से झगड़ा करती होंगी, हमेशा खुशनुमा चेहरा रहता है आपका।
ऐश्वर्या बोलती हैं अभिषेक को सॉरी
इसके बाद कपिल कहते हैं कि अभिषेक भाई से कभी कहा सुनी होती है। इसपर ऐश्वर्या कहती हैं हां होती है...फिर कपिल कहते हैं कि पहले सॉरी कौन बोलता है। इस पर सिद्धू पाजी कहते हैं कि इसमें क्या पूछना अभिषेक ही सॉरी बोलते होंगे, वहीं सिद्धू की बात को काटते हुए ऐश्वर्या कहती हैं कि जी नहीं... हम ही बोलते हैं जल्दी बोल देते हैं और झगड़ा खत्म कर देते हैं।
कपिल ने की ऐश्वर्या की तारीफ
इसपर कपिल कहते हैं कि वाह क्या बात है इतनी सुंदर वाइफ और ऊपर से सॉरी ये तो खुद का कहर है। कपिल की इस बात को सुन ऐश्वर्या भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाईं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे है। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- क्या बात है ऐश्वर्या बहुत ही संस्कारी है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा- खूबसूरत लोग दिल के बहुत साफ होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











