Aishwarya Rai ने लगाए पति अभिषेक बच्चन संग ठुमके, VIRAL हो रहा कपल का रोमांटिक डांस VIDEO

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan Dance Video Viral: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के मोस्ट पावरफुल कपल में से एक हैं। बता दें कि दोनों जहां भी जाते हैं रौनक जम जाती है, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के तलाक की खबरों सोशल मीडिया पर काफी उड़ रही थीं इस खबर ने फैन्स को हैरान कर दिया था, लेकिन नए साल के मौके पर जब कपल विदेश से वेकेशन मनाकर आया तब यह अफवाह एक दम शांत हो गई।
रोमांटिक डांस करते दिखे अभिषेक और ऐश्वर्या
बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन हमेशा ही फैन्स के बीच चर्चाओं में रहते हैं। दोनों के नए पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किए जाते हैं। दोनों के सोशल मीडिया पर हजारों की संख्या से फैन पेज हैं जिसपर दोनों के वीडियोज़ को जमकर शेयर किए जाते हैं। वहीं हाल ही में दोनों का एक थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा अभिषेक बच्चन रेड कलर की कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या राय लाइट पिंक कलर के सूट में बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं।
ऐश्वर्या-अभिषेक का वायरल डांस वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
वीडियो देख फैन्स ने लगाई कमेंट की लंबी लाइन
बता दें कि दोनों अपनी फिल्म गुरु (2007) के रोमांटिक सॉन्ग 'तेरे बिना' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों का खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिल रहा है। दोनों के इस खूबसूरत बॉन्ड और बेहतरीन डांस को देख फैन्स ने जमकर तालियां बजाईं। बता दें कि दोनों का खूबसूरत बॉन्ड देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं वहीं दूसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा जोड़ी एक नंबर है। वहीं तीसरे ने लिखा- बेस्ट कपल।


Click it and Unblock the Notifications