इवेंट शुरू होने से पहले ही बुरी तरह झगड़ने लगे ऐश्वर्या और अभिषेक ? एक्सप्रेशन देख लोग बोले- कुछ तो गड़बड़ है

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan Viral Video: ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बॉलीवुड के मोस्ट पॉवर फुल कपल कहलाते हैं। जब भी दोनों की एंट्री होती है सभी की निगाहें बस उनपर ही बनी रहती हैं।

बता दें कि कुछ समय से दोनों के तलाक की खबरें भी तेजी से वायरल हो रही थीं, लेकिन जब दोनों को एक साथ वेकेशन से लौटते देखा गया और दोनों को आराध्या के स्कूल इवेंट में साथ बैठे देखा गया तब से ही दोनों की तलाक खबरों पर विराम लगा है।

सरेआम झगड़ते दिखे ऐश्वर्या और अभिषेक
कुछ दिन पहले ही अभिषेक ऐश्वर्या और आराध्या का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में अभिषेक ऐश्वर्या और बेटी आराध्या को इस तरह डांस करता देख फैन्स बहुत खुश हुए। हर किसी ने कपल की तारीफ की। वहीं इस वीडियो को देखकर फैन्स ने यह भी कहा शुक्र है कि सब ठीक है। बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के वीडियोज और फोटोज के आने का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। वीडियो नया हो या पुराना फैन्स जमकर पोस्ट पर प्यार बरसाते हैं। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या और अभिषेक का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैन्स तो हैरान ही रह गए।

अभिषेक-ऐश्वर्या के वीडियो को देख यूजर्स की लगी कमेंट की लंबी लाइन
वायरल हो रहे इस थ्रोबैक वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लग रह है या तो दोनों पोज के लिए झगड़ रहे हैं या फिर वह किसी जरूरी मुद्दे पर बात कर रहे हैं, लेकिन दोनों के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-कुछ तो गड़बड़ है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- जहां प्यार होता है वहां झगड़ा तो होता ही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X