आराध्या के बाद दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं अभिषेक बच्चन ? रितेश से बोले- अगली पीढ़ी आएगी...

Abhishek Bachchan plan second child after Aaradhya Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं, लेकिन जब से दोनों के शादी फंक्शन की तस्वीरें सामने आई हैं जब से फैन्स को तसल्ली मिली है।
इसी बीच अभिषेक और ऐश्वर्या के कई नए पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। फिलहाल तो अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां रितेश अभिषेक के दूसरे बच्चे की बात करते नजर आ रहे हैं।
चर्चाओं में आया अभिषेक का वीडियो
दरअसल रितेश देशमुख के शो 'केस तो बनाता है' पर अभिषेक बच्चन गए थे। बता दें कि उनका यह पुराना एपिसोड एमएक्स प्लेयर पर डाला गया है। इस एपिसोड में दोनों के मजेदार बातें होती नजर आ रही हैं।
रितेश ने अ अक्षर को लेकर कही ये बात
रितेश कहते हैं अमिताभ जी, ऐश्वर्या, और आप सभी 'अ' अक्षर से हैं तो जया आंटी और श्वेता ने ऐसा किया किया था ? इतना सुनते ही अभिषेक बच्चन अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं और कहते हैं यह तो तुमको उनसे ही पूछना पड़ेगा, लेकिन अब यह हमारे घर की परंपरा बन गई है।
रितेश ने किया दूसरे बच्चे का इशारा
रितेश इसके बाद कहते हैं- आराध्या के बाद ? इतना सुनते ही अभिषेक कहते हैं 'नहीं अब अगली पीढ़ी जो आएगी तब देखेंगे ना' इसके बाद रितेश अभिषेक को छेड़ते हैं और कहते हैं इतना इंतजार कौन करेगा ? जैसे- रियान और राहिल वैसे ही... जैसे ही रितेश अभिषेक को दूसरे बच्चे के लिए इशारा करते हैं तभी अभिषेक शरमा जाते हैं। इसके बाद अभिषेक कहते हैं- उमर का लिहाज करो रितेश करो रितेश मैं तुमसे बड़ा हूं। इसके बाद रितेश अभिषेक के पैर छू लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications