..................... Anant- Radhika की प्री-वेडिंग के दौरान वायरल हुआ Aishwarya- Abhishek का डांस वीडियो, बेतहाशा नाची हसीना! Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan old dance video viral during Anand Radhika Pre-wedding - Hindi Filmibeat

Anant- Radhika की प्री-वेडिंग के दौरान वायरल हुआ Aishwarya- Abhishek का डांस वीडियो, बेतहाशा नाची हसीना!

aishwarya rai bachchan abhishek bachchan

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी बीती रात हुई है और ये काफी जबरदस्त रही। शुरुआत इतनी शानदार है तो आगे देखने वाली बात होगी कि क्या धमाका होता है। इस पार्टी में शरीक होने के लिए हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री के ढेरों सितारे पहुंचे थे।

लेकिन इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबको चौंका दिया है। दरअसल इस वीडियो में अंबानी के प्री-वेडिंग पार्टी के दौरान अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन डांस करते हुए दिख रहे हैं।

जी हां, वीडियो में आपको गल्ला गूडियां सॉन्ग बजता हुआ सुनाई देगा जिसपे ऐश और अभिषेक थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच काफी समय से विवाद की खबरें आ रही हैं, ऐसे में ये वीडियो वायरल हुआ है। लेकिन ये वीडियो कल का नहीं है, ये पुराना वीडियो है...

ईशा अंबानी- आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग का वीडियो

दरअसल ये वीडियो साल 2018 का है जब मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहा था। हालांकि अब अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग के दौरान ये वीडियो फिर से वायरल होना शुरु हो गया है। इस वीडियो में ऐश अभिषेक के अलावा आपको रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी थिरकते नजर आएंगे। वीडियो काफी चर्चा में है और लोग इसपर रिएक्शन देते हुए दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

अनंत- राधिका का प्री-वेडिंग

इस दौरान इंडस्ट्री से की सितारे शामिल हुए है। इस लिस्ट में आमिर खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, रणबीर कपूर और कई अन्य अभिनेता शामिल हैँ। ये सभी मशहूर हस्तियां गुजरात के जामनगर पहुंचे हैं। सभी के वीडियोज बीते दिन से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ऐश अभिषेक का ये डांस वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X