कुछ इस तरह न्यूयॉर्क में इंज्वॉय कर रहे ऐश्वर्या-अभिषेक..लेटेस्ट तस्वीरें
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं।देखिए उनकी लेटेस्ट तस्वीरें।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं। दोनों लंबे वेकेशन पर गए हैं और उनकी जो भी तस्वीरें आ रही हैं सभी एक से बढ़कर हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का न्यूयॉर्क और दुबई सबसे पसंदीदा जगह है जहां वो अक्सर छुट्टियां बिताने जाते रहते हैं।
[IIFA 2017: सलमान खान की सबसे क्यूट सी सेल्फी.. फिदा हो जाएंगे!]
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन फैन्स के साथ हमेशा काफी विनम्रता के साथ पेश आते हैं। चाहे सेल्फी लेने हो या ऑटोग्राफ वो कभी नहीं हिचकिचाते। उनकी वेकेशन की ज्यादातर तस्वीरें सोशल मीडिया पर किसी ना किसी फैन ने शेयर की है और हर तस्वीर में दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं।

इसके पहले अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें ऐश्वर्या राय और आराध्या झूला झूलते नजर आ रहीं थीं। अभिषेक ने अपने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया था, 'हैप्पीनेस'। ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या के इस फोटो को देख उनके फैन्स काफी खुश हुए और काफी वायरल भी हुई थी।
ऐश्वर्या राय की एक और तस्वीर आई है जिसमें वो कुछ इस अंदाज में नजर आ रही हैं।ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एक और तस्वीर जिसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन परफेक्ट ट्रेवलर्स लग रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

