बेटी आराध्या को छोड़ अकेले ही वेकेशन पर निकले ऐश-अभिषेक ? विदेश में कर रहे एंजॉय सामने आईं कोज़ी तस्वीरें

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों ही बॉलीवुड के मोस्ट पावरफुल कपल में से एक हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के तलाक की अफवाहों ने तमाम सवाल खड़े कर दिए थे, लेकिन अब दोनों ने साथ आकर इन अफवाहों पर पूरी तरह से फुल स्टॉप लगा दिया है। बता दें कि अब तो आए दिनों आराध्या, अभिषेक और ऐश्वर्या वेकेशन पर जाते नजर आते हैं, लेकिन कभी भी कपल अपने वेकेशन फोटोज इंटरनेट पर शेयर नहीं करता है। फिलहाल तो हाल ही में कपल की एक दो तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें कपल का शानदार बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

Aishwarya rai

न्यू यॉर्क में यूं सेलिब्रेट किया नया साल

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऐश और अभिषेक न्यू यॉर्क सिटी में नए साल का सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीरें कुछ दिन पुरानी हैं, लेकिन जैसे ही इंटरनेट पर आईं तस्वीरें वायरल हो गईं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल के साथ फैन्स भी नजर आ रहे हैं। दरअसल NYC में फैन्स ने जैसे ही ऐश-अभिषेक को देखा फैन्स ने कपल से फोटोज़ क्लिक करने की रिक्वेस्ट की और कपल ने भी खुशी-खुशी फैन्स के साथ पोज दिए। इंटरनेट पर ऐश-अभिषेक की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि जहां अभिषेक व्हाइट कलर की स्वेट शर्ट में नजर आ रहे हैं तो वहीं ऐश्वर्या हमेशा की तरह ब्लैक आउटफिट कैरी की हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स के तो कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

तस्वीरें देख फैन्स के यूं आए कमेंट्स

कपल की इन तस्वीरों को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है दोनों एक साथ कितने अच्छे लगते हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा दोनों की जोड़ी बेस्ट है। तो वहीं तीसरे ने लिखा- आराध्या मिसिंग है लगता है इस बार दोनों अकेले ही गए हैं चलो अच्छा है थोड़ा साथ में भी समय बिताना जरूरी है।

More from Filmibeat

Read more about: aishwarya rai abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X