ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरें हैं झूठी ? बेटी के बर्थडे में पत्नी के साथ यूं आए नजर, VIRAL हुआ VIDEO

Aishwarya rai and Abhishek Bachchan Divorce is False: ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन का तलाक इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। हर आए दिनों दोनों के तलाक की खबरें वायरल होती हैं।
इतना ही नहीं दोनों के अलग होने को लेकर कई तरह के दावे भी किए जा रहे थे, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे। जी हां, इस वीडियो को देखकर ऐश-अभिषेक के फैन्स बेहद खुश हैं।
जी हां, इस वीडियो को देखने के बाद आपको ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरें एक दम झूठी लगने लगेंगी। दरअसल हाल ही में आराध्या बच्चन का 13 वां जन्मदिन मनाया गया था। इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय ने तो कई तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं, लेकिन अभिषेक बच्चन ने ना तो बेटी को सोशल मीडिया पर विश किया था और ना ही उन्होंने आराध्या की बर्थडे फोटोज शेयर कीं।
फिलहाल तो सोशल मीडिया पर आराध्या के बर्थडे पार्टी प्लानर का एक वीडियो तेजी से से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या पार्टी प्लानर की तारीफ करती नजर आ रही हैं। क्योंकि यही पार्टी प्लानर लंबे समय से आराध्या के जन्मदिन की पार्टी की सजावट करते नजर आए हैं। इस वीडियो के तुरंत बाद ही अभिषेक बच्चन का भी एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो को देख लोग तो हैरान ही रह गए।
जी हां, इस वीडियो में अभिषेक बच्चन उसी लोकेशन पर खड़े नजर आ रहे हैं जहां आराध्या का जन्मदिन मनाया गया। वह पार्टी प्लानर वालों की तारीफ करते हैं कि कैसे उन्होंने आराध्या के बर्थडे को खास मनाया। इस वीडियो को देखकर यह तो साफ हो गया है कि अभिषेक बच्चन ही नहीं उनका पूरा परिवार आराध्या के जन्मदिन पर शामिल हुआ था। इस वीडियो ने दोनों के तलाक की खबरों पर विराम लगा दिया है। खैर इस वीडियो को देख फैन्स के दिल को दिलासा मिल रहा है कि आखिर उनके फेवरेट कपल आज भी साथ हैं।


Click it and Unblock the Notifications