Aishwarya और Abhishek की लाडली आराध्या स्कूल में जमीन पर यूं बैठी आईं नजर, Video ने उड़ाए फैन्स के होश

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan Daughter Aaradhya Bachchan sitting on The ground: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एक ही बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है। बता दें कि दोनों की अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं। दोनों ने अपनी बेटी को बहुत लाड प्यार के साथ ही संस्कारों के साथ पाला है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आराध्या का ये वीडियो
आराध्या बच्चन अभी मात्र 13 साल की हैं और आराध्या की पॉपुलेरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। आराध्या के सोशल मीडिया पर भी फैन्स की भारी भीड़ है। फैन्स ही क्या सितारे भी आराध्या की तारीफ करते थकते नहीं हैं। आराध्या स्कूल में भी काफी तेज हैं। पढ़ाई के साथ-साथ आराध्या डांस, सिंगिंग और स्कूल की बाकी एक्टिविटी का भी हिस्सा बनती हैं। बता दें कि आराध्या बच्चन इतनी पॉपुलर हैं कि उनके नए पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं।
स्कूल के ग्राउंड में बैठी दिखीं आराध्या
फिलहाल तो आराध्या बच्चन का एक स्कूल का थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन स्कूल की यूनिफॉम पहनी नजर आ रही हैं। आराध्या ने अपने मुंह पर मास्क लगाया हुआ है। साथ ही में वह स्कूल के ग्राउंड में बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर लग रहा है जैसे कि आराध्या स्कूल की एनाउंसमेंट को गौर से सुनती नजर आ रही हैं। वह काभी हाथ उठाकर जवाब देती नजर आती हैं तो कभी वह स्कूल की प्रेयर गाती नजर आ रही हैं।
आराध्या के वीडियो को देख लोगों ने की तारीफ
बता दें कि आराध्या के इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है आराध्या में कितनी सादगी है। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- मानना पड़ेगा ऐश और अभिषेक ने आराध्या को अच्छे संस्कार दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications