स्कूल में जोरदार डांस करती दिखीं ऐश्वर्या की लाडली आराध्या बच्चन, VIDEO देख लोग बोले- बहुत बड़ी हो गई...

Aaradhya Bachchan energetic dance video viral: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन अपने खास अंदाज और अपनी मासूमियत के लिए पसंद की जाती हैं। बता दें कि आराध्या बच्चन अभी मात्र 13 साल की हैं, लेकिन उनकी पॉपुलेरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।
स्कूल में जमकर डांस करती दिखीं आराध्या
आराध्या के हजारों की संख्या में फैन क्लब हैं जिसपर आए दिनों उनके वीडियो छाए रहते हैं। बता दें कि आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन स्कूल में दिख रही हैं इतना ही नहीं आराध्या बच्चन सभी बच्चों के साथ मिलकर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। आराध्या कोई नॉर्मल डांस नहीं बल्कि वह ऐसा एनर्जेटिक डांस करती दिख रही हैं कि लोग देखकर हैरान रह जाते हैं।
फैन्स ने की आराध्या की तारीफ
आराध्या बच्चन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह क्या बात है आराध्या कितनी खुश नजर आ रही है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा- आराध्या में कोई बात तो है इतनी छोटी उम्र में वह बहुत होशियार है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ऐश्वर्या की टू कॉपी है आराध्या।
चर्चाओं में थीं ऐश-अभिषेक के तलाक की खबरें
आपको बता दें कि पिछले दिनों ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। कपल को लंबे समय से साथ में स्पॉट नहीं किया गया था और ना ही दोनों एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दे रहे थे इससे फैन्स को लगा कि शायद दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। दोनों के अलग रहने तक के दावे किए जा रहे थे, लेकिन हाल ही में आराध्या के स्कूल फंक्शन में जब ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ देखा गया तब फैन्स के दिलों को तसल्ली मिली और तभी से दोनों के तालक की खबरों पर विराम लगा ह


Click it and Unblock the Notifications