न्यूयॉर्क में कुछ यूं छुट्टियां बिता रहीं ऐश्वर्या-आराध्या..अभिषेक ने शेयर की तस्वीर
ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन झूले पर इंज्वॉय करती नजर आईं तो वहीं अभिषेक बच्चन ने उनकी तस्वीर शेयर की।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों बेटी आराध्या के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या और आराध्या के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें आराध्या अपनी मम्मी ऐश्वर्या के साथ झूला झूलते नजर आ रही हैं।
अभिषेक ने अपने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, 'हैप्पीनेस'। ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या के इस फोटो को देख उनके फैन्स काफी खुश हुए और इस फोटो को बेहद पसंद कर रहे हैं। हालांकि यह फोटो कहां का है इस बारे में अभिषेक बच्चन ने कोई खुलासा नहीं किया है।

पिछले काफी दिनों से तीनों न्यूयॉर्क में हैं और छुट्टियां बिता रहे हैं। ऐश्वर्या राय फिलहाल फिल्मों से दूर हैं ।हालांकि पिछले साल उनकी ऐ दिल है मुश्किल और सरबजीत रिलीज हुई थी। ऐश्वर्या फिलहाल अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रही हैं तो अभिषेक जेपी दत्ता की पलटन में नजर आएंगे।
पलटन के अलावा भी अभिषेक बच्चन के पास कई ऑफर हैं और उम्मीद है कि जल्द वो अच्छी फिल्म में नजर आएंगे और फैन्श भी खुश हो जाएंगेष


Click it and Unblock the Notifications











