Aishwarya Rai जूझ रही हैं इस बीमारी से! रेडिट पोस्ट में हेल्थ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Aishwarya Rai is struggling with this medical condition: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) अपने लुक्स और खूबसूरती से सभी का दिल जीत लेती हैं। बता दें ऐश्वर्या राय इन दिनों अपने तलाक की खबरों की वजह से भी हेडलाइन्स में है। आए दिनों ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट वायरल होते रहते हैं। जो यह इशारा करते हैं कि दोनों के रिश्ते के बीच की दरार बढ़ती जा रही है। इतना ही कम नहीं था कि ऐश्वर्या राय को लोग उनके बढ़ते वजन की वजह से भी ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय लोरियल पेरिस फैशन वीक में वॉक करती नजर आईं, लेकिन जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
बढ़ते वजन को लेकर किया गया ऐश्वर्या को ट्रोल
ऐश्वर्या की लेटेस्ट तस्वीरें देख लोग उन्हें तमाम सलाहें देने लगे कि आपको डाइटिंग करनी चाहिए या आपको जिम में कसरत करनी चाहिए। ऐश्वर्या की लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद भी उन्होंने इस बारे में कभी भी कुछ भी नहीं कहा, लेकिन हाल ही में रेडिट ने ऐश्वर्या राय को लेकर ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, रेडिट के मुताबिक ऐश्वर्या मेडिकल कंडीशन से गुजर रही हैं।
मेडिकल कंडीशन से जूझ रही हैं ऐश्वर्या
रेडिट पोस्ट में यह दावा किया गया है कि ऐश्वर्या कई सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। जिस वजह से वह अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह अपनी डाइट नहीं ले पा रही हैं और ना ही वह वजह घटाने के लिए किसी तरह की दवाइयां या सप्लीमेंट्स ले पा रही हैं।
क्या लिखा गया है पोस्ट में
रेडिट की पोस्ट में लिखा है- मेरी दोस्त ने बॉलीवुड में काम किया उसने मुझे बताया कि ऐश्वर्या कुछ सालों से मेडिकल कंडीशन से गुजर रही हैं। जिसके बारे में मैं नहीं बताऊंगी। इस वजह से वह स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो नहीं कर पा रही हैं। जिस वजह से उनका वजन बढ़ रहा है और इसके लिए वह वजन कम करने वाली दवाइयां नहीं ले पा रही हैं। इसके लिए उनके स्टाइलिश जिम्मेदार नहीं हैं। वह अपने शरीर के मुताबिक कपड़े पहनना पसंद करती हैं। अभी तक ऐश्वर्या राय और उनकी टीम ने उनकी पर्सनल लाइफ और उनके मेडिकल कंडीशन के बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। फिलहाल तो ऐश्वर्या अभी चुप हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
