..................... Aishwarya Rai air travel only in all black clothes reason black clothes shani dev good and bad impact black clothes astrology - Hindi Filmibeat

फ्लाइट में सिर्फ काले कपड़े पहनकर ही क्यों सफर करती हैं ऐश्वर्या? शनि की ढैया है कराण? ये होते है अशुभ परिणाम

Aishwarya Rai Black Clothes Astrology: पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर अपने एक और ग्लैमरस लुक का जादू बिखरने के लिए तैयार है। देर रात ऐश्वर्या राय को बेटी आराध्या के साथ कान्स के लिए रवाना होते हुए पैपराजी ने मुंबई एरयपोर्ट पर स्पॉट किया।

Aishwarya Rai Black Clothes Astrology

एयरपोर्ट पर एक बार फिर से ऐश्वर्या राय ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दीं। ऐसे में हर कोई इस बात की चर्चा कर रहा है कि ऐश्वर्या आखिर हर समय सफर के दौरान फुल ब्लैक लुक में ही क्यों दिखाई देती हैं। दुनिया भर में अपने फैशन और लुक से हर किसी को दीवाना बना देने वाली ऐश्वर्या के पिछले काफी समय से एयरपोर्ट लुक डिकोड करें तो वो सिर्फ और सिर्फ ब्लैक आउटफिट्स में दिखाई देती हैं।

आउटफिट ही नहीं पर्स, शूज से लेकर तमाम ऐसेसीरीज भी ऐश्वर्या की ब्लैक ही दिखाई देती हैं। दिलचस्प बात ये हैं कि ऐसा ऐश्वर्या सिर्फ प्लेन में सफर के दौरान ही करती हैं। बाकि पार्टी और इवेंट में वो एक से बढ़कर एक शानदार लुक्स में दिखाई देती हैं।

ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सफर में काले कपड़ों को लेकर एस्ट्रोलॉजी और फैशन फ्रीक्स का क्या कहना है।

ज्योतिष के अनुसार, काले कपड़े शनि देव को प्रसन्न करते हैं और शनि साढ़े साती का प्रभाव कम करते हैं, आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव करते हैं।

खासकर शनिवार को, वहीं, इसके नुकसान ये हैं कि काला रंग शोक, निराशा और अशुभता से जुड़ा है, जिससे शुभ कार्यों में पहनने से बचना चाहिए और यह नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित कर सकता है, गुस्सा व तनाव बढ़ा सकता है, इसलिए इसे हर समय पहनना उचित नहीं माना जाता।

फायदे (ज्योतिष और आध्यात्म के अनुसार)

शनि देव की कृपा: शनिवार को काले कपड़े पहनने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा मिलती है।
शनि साढ़े साती में राहत: यह शनि साढ़े साती के बुरे प्रभावों को कम करने में मदद करता है।
नकारात्मक ऊर्जा से बचाव: यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है और मानसिक ढाल (mental shield) की तरह काम करता है।
आत्मविश्वास: यह आत्मविश्वास, गंभीरता और शक्ति का प्रतीक है, जिससे फोकस बढ़ता है।
भावनात्मक स्थिरता: यह मानसिक स्थिरता और दबाव को संभालने में मदद करता है।

नुकसान (ज्योतिष और मान्यताओं के अनुसार)

अशुभता: इसे दुर्भाग्य, शोक, निराशा और अंधकार का प्रतीक माना जाता है, इसलिए शुभ अवसरों पर वर्जित है।
नकारात्मकता: लगातार पहनने से व्यक्ति की सोच में नकारात्मकता आ सकती है और गलत फैसले हो सकते हैं।
समस्याएं: कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह जीवन में बाधाएं और आर्थिक नुकसान कर सकता है, खासकर कुछ खास राशियों और समय पर।
मानसिक प्रभाव: यह गुस्सा, दुख और तनाव को बढ़ा सकता है।

काले कपड़े ज्योतिष और आध्यात्म में दोधारी तलवार की तरह हैं। शनि से संबंधित कार्यों (शनिवार, साढ़े साती) के लिए फायदेमंद, जबकि शुभ और रोजमर्रा के जीवन में नकारात्मकता के कारण इनसे बचना चाहिए।

फैशन के नजरिए से

अट्रैक्टिव और स्लिम लुक: काला रंग शरीर को स्लिम और टोन्ड दिखाने में मदद करता है।
कैमरे पर परफेक्ट लुक: यह रंग फोटोग्राफी और कैमरे की फ्लैशलाइट के सामने बहुत शार्प और क्लासी नजर आता है।
कॉन्फिडेंस और कंफर्ट: ब्लैक आउटफिट्स कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। यह पहनने में आसान होते हैं और एक ही रंग में कम एक्सेसरीज के साथ भी काफी रॉयल वाइब देते हैं।

Read more about: aishwarya rai aaradhya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X