ऐश्वर्या ने दो कैंसर मरीजों को गोद लिया
बॉलीवुड की आदर्श बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की हर बात निराली ही होती है। अभी हाल ही में ऐश और फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म एक्शन रीप्ले के प्रमोशन के सिलसिले में घूम रहे हैं।
दोनों की फिल्म एक्शन रीप्ले दीवाली पर प्रदर्शित होगी। हाल ही में ऐश और अक्की कैंसर के मरीजों से मिलने कैंसर एड एसोसिएशन गए, जहां उन्होंने कैंसर मरीजों के साथ काफी लंबा समय व्यतीत किया। आपको बता दें इस कैंसर एसो. से तभी से जुड़ी हुई है जब से ऐश ने
विश्व सुंदरी का खिताब जीता था।
पूर्व विश्व सुंदरी ने कहा कि उन्होंने दो कैंसर मरीजों को गोद लिया है, उन दोनों की देखभाल का जिम्मा ऐश पर पर है। जबकि अक्षय कुमार इस मौके पर काफी भावुक दिखे उन्होंने कहा कि मैं अच्छी तरह से इस रोग का दर्द समझता हूँ क्योंकि मेरे पिता भी इस रोग से पीड़ित रहे थे। फिलहाल अक्षय ने कहा मैं कभी भी इन मरीजों के कम आ सकूं तो अपने को धन्य मानूंगा।


Click it and Unblock the Notifications











