कंगाली में कर्ज में डूबा ऐश्वर्या राय का ये एक्टर, विदेश में किए टॉयलेट साफ, बेचने पड़े थे घर-मकान!

Abbas Career Struggles: फिल्म इंडस्ट्री में हर साल हजारों लोग कदम रखते हैं लेकिन जरूरी नहीं की हर किसी की किस्मत अच्छी निकले। कुछ तो ऐसे होते हैं जो स्टारडम देखने के बाद भी इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं। आज हम आपको ऐश्वर्या के को एक्टर मिर्जा अब्बास अली के बारे में बताने वाले हैं।

Abbas Ali

मिर्जा अली अब्बास ने फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन दो दशक से ज्यादा काम किया। इतना ही नहीं आपको बताते चलें कि वह कमल हासन और शाहरुख खान के साथ में फिल्म 'हे राम' में भी नजर आ चुके हैं।

पहली फ़िल्म हुई सुपरहिट

मिर्जा अब्बास अली ने साल 1996 में फिल्म कधल देसम से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में तब्बू और विनीत जैसे कलाकार भी थे। यह फिल्म सुपरहिट भी साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद अब्बास तेलुगू इंडस्ट्री में जाने-माने सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए। तेलुगु के बाद उन्होंने मलयाली फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और यहां पर भी पॉपुलर हो गए।

लेकिन कुछ वक्त के बाद में अब्बास की फिल्मों का क्रेज कम होता चला गया था। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों का बहुत ही बुरा हाल होने लग गया था। फिर उन्हें धीरे-धीरे फिल्में भी मिलना बंद हो गई। इसके बाद उन्होंने बिजनेस किया और दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने के खूब पैसे गवा दिए थे।

कर्ज में डूब गए थे एक्टर

कर्ज को चुकाने के लिए अब्बास ने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल फ्री में करना शुरू कर दिया था। अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके आर्थिक स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो चुकी थी कि वह किराया और सिगरेट जैसी चीजों को भी नहीं खरीद पाए थे। कर्ज चुकाने के लिए उन्हें फ्लैट और कोयमबेडु की अपनी जमीन को बेचना पड़ गया था।

पैसो की तंगी के चलते छोड़ा देश

आर्थिक तंगी से परेशान होकर अब्बास ने भारत छोड़कर न्यूजीलैंड जाने का फैसला कर लिया था। जहां पर उन्होंने बाइक मैकेनिक और टैक्सी ड्राइवर का काम भी किया। उन्होंने टॉयलेट भी साफ किए। साल 2010 में अब्बास का स्ट्रगल शुरू हुआ वह कई सालों तक चला।

बिग बॉस तमिल में आए नज़र

लेकिन साल 2023 में अब्बास को बिग बॉस तमिल 7 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया। अभी के वक्त में वह मोटिवेशनल स्पीकर बन चुके हैं और 11 साल के ब्रेक के बाद में 2026 में फिल्म हैप्पी राज से उन्होंने कम बैक किया। जिसका आधिकारिक पोस्टर दिसंबर 2025 में रिलीज किया गया था।

Read more about: aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X