बेटी-बेटी चिल्लाने वाले बच्चन को बेटा चाहिए : भैरवी गोस्वामी

जिन्होंने टि्वटर पर टि्वट किया है कि मुझे उन लोगों के ऊपर बहुत गुस्सा आता है जो मीडिया और लोगों के सामने बेटी-बेटी चिल्लाते हैं और अंदर बेटे की चाहत रखते हैं। लेकिन इसमें उनकी गलती नहीं है क्योंकि वो ठेठ यूपी वाले लोग हैं जो बेटी और बेटे में बहुत फर्क समझते हैं। हालांकि भैरवी ने जो भी लिखा है उस में उन्होंने बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य का नाम नहीं लिखा है लेकिन उनका इशारा बच्चन परिवार की ही ओर है।
हाल ही में बच्चन परिवार ने ही खुलासा किया है कि उनकी बहू मां बनने वाली
है और बॉलीवुड में केवल बच्चन ही एक ऐसा परिवार है जो केवल यूपी के इलाहाबाद शहर का रहने वाला है। और तो और ऐश्वर्या राय इन दिनों बैंकाक के उस आईवीएफ क्लीनिक में देखा जा रहा है जो कि बेटे के क्लीनिक के तौर पर जाना जाता है।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐश्लर्या को बेटी नहीं बेटे की चाहत है। खैर इस विवाद ने लोगों को बातें करने का मौका दे दिया है। हालांकि अभी बच्चन परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है । देखना दिलचस्प होगा कि बच्चन भैरवी के इन आरोपों का क्या जवाब देते हैं ।


Click it and Unblock the Notifications











