ऐश्वर्या संग अभिषेक भी होंगे बेमिसाल!

ताजा खबर के अनुसार करन जौहर 1982 में रिलीज हुई फिल्म बेमिसाल जिसमें अमिताभ बच्चन, राखी और विनोद मेहरा ने मुख्य भूमिका निभाई थी का रीमेक बनाना चाहते हैं और इस फिल्म में वो अमिताभ की बहू यानी ऐश्वर्या राय बच्चन को कास्ट करना चाहते हैं। अगर ये बात सच है तो मां बनने के बाद ऐश्वर्या राय की यह पहली फिल्म होगी यानी कि बॉलीवुड में उनकी सेकेंड इनिंग। साथ ही खबर है कि ऐश्वर्या राय के साथ उनके हबी यानी अभिषेक बच्चन भी इस फिल्म में नज़र आ सकते हैं।
कहा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन का किरदार अभिषेक बच्चन और राखी का किरदार ऐश्वर्या राय निभाएंगी। अब विनोद मेहरा के किरदार के लिए करन किसे चुनते हैं इसका खुलासा तो तभी होगा जब करन खुद अपनी इस फिल्म को लेकर कोई टिप्पणी करेंगे फिल्हाल तो ये सभी सिर्फ अफवाहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications