..................... Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan with daughter Aaradhya groove at family wedding on Desi Girl, See photos and video | बहन की शादी में पहुंचे ऐश्वर्या राय, अभिषेक और आराध्या- किया शानदार डांस, आराध्या ने जीता दिल- INSIDE फोटोज और वीडियो - Hindi Filmibeat

बहन की शादी में पहुंचे ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या-किया शानदार डांस, आराध्या ने जीता दिल-INSIDE PICS और वीडियो

ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल की शुरुआत में बेंगलुरु में अपने कजिन श्लोका शेट्टी की शादी में शामिल हुईं थीं। उनके साथ अभिषेक बच्चन और आराध्या भी दिखे थे। जहां उस वक्त शादी से कुछ एक तस्वीरें ही सामने आई थी। अब शादी के फंक्शन से नई तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। जहां एक तरफ संगीत में ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या देसी गर्ल पर डांस करते दिख रहे हैं। वहीं, विदाई के दौरान आराध्या अपनी मौसी के आंसू पोंछती दिखाई दे रही है।

शादी के एक नए वीडियो में, हम ऐश्वर्या- अभिषेक- आराध्या हर फंक्शन में एन्जॉय करते देख सकते हैं। वहीं, आराध्या का एक वीडियो लोगों का दिल जीत जीत रहा है। ये वीडियो श्लोका शेट्टी की विदाई का है।

Aishwarya Rai Bachchan

विदाई के वक्त श्लोका अपनी मां के गले लगकर रोने लगती है। जब वो अपनी बहन ऐश्वर्या और भांजी अराध्या के पास पहुंचती है तो आराध्या रोती हुई श्लोका को बहुत ही प्यार से चुप करवाते हुए नजर आती हैं और कहती हैं कि.. श्लोका आंटी रोइए मत रो, मैं वहां हूं ना.... आराध्या की ये बात सुनकर वहां सभी लोग के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। आराध्या का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X