ऐश- अभिषेक की शादी का एलबम किसने कर दिया लीक? अनदेखी तस्वीरें देख मुस्कुरा दिए लोग!

aishwarya rai bachchan, abhishek bachchan

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी की खबरों ने सबको चौंका दिया था और इस वक्त दोनों काफी खुशी खुशी साथ हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को 16 साल बीत चुके हैं। लंबी डेटिंग के बाद 20 अप्रैल, 2007 को जोड़ी शादी के बंधन में बंधी थी।

अब शादी के इतने सालों के बाद इन दोनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो कि सीधे एलबम से ली गई हैँ। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग हैरान होने वाले हैं। ऐश्वर्या राय से लेकर अमिताभ बच्चन तक की इन तस्वीरों ने धमाका कर दिया है।

एक पैपराजी पेज ने इस तस्वीरों को साझा किया है। पहली तस्वीर की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन मेंहदी लगवाती हुईं नजर आ रही हैं और काफी खुश हैं। दूसरी तस्वीर में अभिषेक बच्चन भी मेंहदी लगवाते हुए देखे जा सकते हैं।

तीसरी तस्वीर थोड़ी खास है क्योंकि इसमें जया बच्चन और अमिताभ बच्चन एक साथ डांस करते हुए आपको दिख जाएंगे। चौथी तस्वीर में श्वेता बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन थिरक रहे हैँ। पांचवी तस्वीर में जया बच्चन को अभिषेक बच्चन की आरती उतारते देखा जा सकता है और इसके बाद ऐश और अभिषेक की वरमाला और शादी की तस्वीरें हैं।

इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं। इन दोनों के अफेयर की बात करें तो इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसका खुलासा अभिषेक बच्चन ने की थी। टोरंटो में हुए फिल्म 'गुरू' के प्रीमियर के बाद, होटल की बालकनी में खड़े होकर उन्होंने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। प्रपोज करते समय वे बहुत नर्वस थे। बकौल अभिषेक, "मैंने धड़कते दिल से ऐश को प्रपोज किया और उन्होंने हां करने में एक सेकेंड का भी समय नहीं लिया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X