5 सालों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेंगे अभिषेक- ऐश्वर्या!
[बॉलीवुड न्यूज] ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म 'जज्बा' के साथ इस साल अपने कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। संजय गुप्ता की इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। सेट पर से ऐश्वर्या की कई तस्वीरें भी हमने आप तक पहंचाई। लेकिन अब एक ताजा खबर आ रही है।
जी हां, पूरे 5 साल के बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन फिल्म में साथ दिखने वाले हैं। ऐश्वर्या के कमबैक के साथ साथ फिल्म में दर्शकों के लिए ये भी एक बड़े सरप्राइज के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऐश और अभिषेक आखिरी बार फिल्म 'रावण' में साथ दिखे थे। यह फिल्म 2010 में आई थी। लिहाजा, अब पूरे 5 सालों के बाद दर्शक और इनके फैंस इन्हें एक साथ फिल्म में देख पाएंगे। लेकिन आपको बता दें, जज्बा में जहां ऐश्वर्या मुख्य किरदार निभा रही हैं, वहीं अभिषेक कैमियो निभाते नजर आएंगे।
PICS: शाहिद कपूर और ऐश्वर्या की ये क्यूट तस्वीरें अभिषेक को करेंगी Jealous!
इस सरप्राइज को रिवील किया है खुद फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने। उन्होंने ट्विटर पर अपने उत्साह को जाहिर करते हुए लोगों को जानकारी दी है।
'जज्बा' के लिए दर्शक दिल थामें इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है यह कोरियन फिल्म 7 डेज की रिमेक होगी। बहरहाल, फिल्म में ऐश्वर्या समेत इरफान खान, शबाना अजमी और अनुपम खेर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



