सुलट गई सास-बहू की लड़ाई! ऐश्वर्या को वेकेशन पर ले गई जया बच्चन खूब कराई शॉपिंग, बच्चन परिवार की Unseen Photos

Bachchan Family Vacation Pics Viral- बच्चन परिवार किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा बना रहता है। कभी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें तो कभी जया बच्चन का मीडिया पर भड़कना, कभी अमिताभ बच्चन के ब्लैंक ट्वीट्स तो कभी आराध्या की क्यूट तस्वीरों का वायरल होना।
इस वक्त फिर से ये परिवार खबरों में है क्योंकि विदेश गलियों से कुछ तस्वीरें वायरल हुईं हैं जिसमें बच्चन परिवार एक साथ नजर आ रहा है। इस दौरान अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन को एक साथ देखा गया।
सभी जानते हैं कि ऐश और परिवार के बीच कुछ अनबन है और ऐसी में इस तरह की तस्वीरों ने सामने आकर बवाल काट दिया है। कई तस्वीरों में ऐश्वर्या को अभिषेक बच्चन का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है।
पुरानी तस्वीरें
अगर आप भी ये सोच रहे हैं बच्चन परिवार एक साथ नजर और ये लेटेस्ट तस्वीरें हैं तो थोड़ा रुक जाइए। दरअसल इस वक्त बच्चन परिवार एक साथ नहीं नजर आता है और ये तस्वीर काफी पुरानी हैं। हालांकि सभी हैं लेकिन श्वेता बच्चन इस वेकेशन पर साथ नहीं थीं। इस दौरान पूरा परिवार इटली गया था और लोगों को काफी प्रभावित भी किया था।
हालांकि बाद में ऐसी खबरें आने लगीं थीं कि ऐश्वर्या राय के रिश्ते जया बच्चन के साथ सही नहीं है। यही कारण है इसके बाद से दोनों को कभी एक साथ अच्छी तरह से व्यवहार करते नहीं स्पॉट किया गया था। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की तलाक की अफवाहों को भी इसी वजह से हवा मिली थी। लेकिन अब दोनों के बीच सुलह हो चुकी है और वो साथ हैं।
लोगों ने किए कमेंट्स
अभिषेक- ऐश के साथ जया बच्चन को देखकर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा, अरे ये सूरज पश्चिम से कैसे निकल आया तो किसी का कहना है कि ये पुरानी तस्वीरें हैं। कोई कह रहा है कि लड़ाई खत्म तो किसी ने कहा ऐश्वर्या कितनी शानदार लग रही हैं। लोग इस तरह से कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए बच्चन परिवार की ये पुरानी अनदेखी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications