क्या हो गया Aishwarya- Abhishek का पैचअप? तलाक की खबरों के बीच साथ नजर आया कपल, जानिए Viral Video का सच!

aishwarya rai abhishek bachchan

Aishwarya Abhishek Seen Together Video- अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के सबकुछ सही नहीं चल रहा है? इसको लेकर खबरें आती रहती हैं। लोगों का कहना है कि ऐश अब अभिषेक बच्चन के साथ नहीं रहती हैं।

लेकिन इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसको सोशल मीडिया साझा किया गया है। ये वीडियो इसलिए चौकाने वाला है क्योंकि इसमें ऐश्वर्या राय को अपने परिवार के साथ देखा जा सकता है।

वीडियो में आप देखेंगे कि ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या साथ में नजर आ रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये अभी का वीडियो है और दोनों सच में साथ आ गए हैं तो ठहर जाइए।

दरअसल ये एक पुराना वीडियो है जो कि Filmygyan के पेज पर साझा किया गया था। इस वीडियो को देखकर लोग एक पल के लिए चौंक गए थे कि क्या सच में दोनों का पैचअप हो गया है? हालांकि ये पूरी तरह से गलत है क्योंकि ये पुराना वीडियो है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स करते हुए अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''अब यह पुराना वीडियो है. आराध्या छोटी है।'' एक ने लिखा, ''ये 2020 का वीडियो है।'' एक का कहना था, ''बेटी की हेयरस्टाइल देखो, ये पुराना वीडियो है।'' एक ने लिखा, ''फैमिली साथ में कब आएगी।'' एक ने लिखा, ''ये साथ में अच्छे लगते है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

फिलहाल ऐश और अभिषेक के तलाक को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। आप देखिए ये पुराना वीडियो जिसमें पूरा परिवार साथ में खुश नजर आ रहा है..

Read more about: aishwarya rai abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X