ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन- रणबीर, आलिया के साथ PICS वायरल
Recommended Video
ऋषि कपूर अपने इलाज के लिए कुछ महीनों से न्यूयॉर्क में हैं। लिहाजा, अक्सर शूटिंग से टाइम निकालकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट न्यूयॉर्क जाते हैं। नीतू कपूर ने कई बार इनकी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। लेकिन इस बार सिर्फ रणबीर और आलिया ही नहीं, बल्कि ऋषि कपूर से मिलने अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या भी पहुंचे थे। इनकी प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इन तस्वीरों को नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इनमें ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर, बहन रिद्धिमा, आलिया, ऐश्वर्या, अभिषेक और कपूर परिवार के बाकी सदस्य दिख रहे हैं। फोटो में ऋषि ने अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या को गोद में बिठाया हुआ है।

नीतू कपूर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'Your family is your whole world. So so many LOVES in these beautiful moments..' बता दें, अब लंबे इलाज के बाद अब ऋषि कपूर पूरी तरह से कैंसर मुक्त हैं।
इन तस्वीरों पर आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि सभी बहुत अच्छे और खुश लग रहे हैं। हम्मम.. अब आलिया- रणबीर का रिलेशनशिप किसी से छिपा तो है नहीं। इन तस्वीरों से भी साफ है कि आलिया कपूर के कितने करीब हैं.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने रणबीर के साथ रिलेशनशिप को लेकर कहा, 'नहीं ये रिलेशनशिप नहीं बल्कि दोस्ती है। मैं ये बात पूरी ईमानदारी से कह रही हूं। ये बहुत खूबसूरत है। मैं फिलहाल आसमान पर चल रही हूं। सबसे अच्छी बात ये है कि हम दो लोग हैं जो अपनी प्रफेशनल जिंदगी को खुलकर जी रहे हैं। वो लगातार अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और मैं भी। ये ऐसी स्थिति है, जिसमें आप हमें लगातार साथ में देखेंगे। यही एक सहज रिश्ते की निशानी है। नजर ना लगे।'


Click it and Unblock the Notifications
