Abhishek-Aishwarya:क्या सच में दोनों के रिश्ते में आई दूरियां? क्यों साथ में नहीं दिख रहे बिग बी के बेटे-बहू

Abhishek-Aishwarya: बॉलीवुड सुपरस्टार अभिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच शायद कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, इसीलिए दोनों एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं। यह खबर नीता अंबानी की पार्टी के बाद से आनी शुरु हो गई थी, और अफवाहों के बाजार में यह खबर जोर पकड़ रही है।
गौरतलब है कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के पसंदीदा जोड़े में होती है। दोनों अक्सर अपनी मौजूदगी से फैंस को कपल गोल देते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें अक्सर ही वायरल होती रहती हैं।
परंतु अब शायद दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है क्योंकि ऐश्वर्या को बीते कुछ इवेंट्स में अकेले शिरकत करते देखा गया है। हाल ही में ऐश्वर्या, मुंबई में आयोजित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन समारोह में बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थीं, इस वक्त अभिषेक बच्चन नहीं थे।
नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र समारोह में अभिषेक बच्चन की गैर-मौजूदगी ने नेटिजन्स का खूब अटैंशन ग्रैब किया। इसी को लेकर अब वापस से दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है।
ऐश्वर्या राय को इवेंट में अकेला पहुंचा देख कयासों का बाजार गर्म हो गया है। दूसरे यूजर ने कमेंट कर सवाल पूछा है, 'क्या इनका तलाक हो रहा है।' ऐसे ही बाकी यूजर्स भी ऐश और अभिषेक के बीच सबकुछ ठीक ना होने की बातें कर रहे हैं।
खैर अभी तक ऐसी खबरों पर सेलेब्स की तरह से कोई भी पुष्टि नहीं हुई है ना ही किसी तरह का कोई बयान सामने आया है। देखना होगा कि आगे क्या होता है। गौरतलब हो कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल, 2007 को एक इंटीमेट समारोह में शादी की थी। वहीं, ऐश्वर्या ने साल 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया।


Click it and Unblock the Notifications













