केदारनाथ में ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन ने टेका माथा? चार तस्वीरों ने बना दिया फैंस का दिन
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Kedarnath Photos Fact Check: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी जितनी लोकप्रिय फैंस के बीच है उतनी ही वायरल उनकी तस्वीरें भी रहती हैं। अब एक बार फिर से ऐश्वर्या और अभिषेक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

वायरल हो रही इन तस्वीरों की बात करें तो आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक एक दूसरे के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वही बैकग्राउंड में केदारनाथ के कपाट दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक केदारनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।
हालांकि आपको बता दें कि इन तस्वीरों की सच्चाई कुछ और है। दरअसल, ऐश्वर्या और अभिषेक की ये तस्वीरें असली नहीं बल्कि एआई के माध्यम के बनाई गई हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि ऐसा नहीं है कि ऐसी तस्वीरें पहली बार वायरल हो रही हैं बल्कि आए दिन ही सेलेब्स की ऐसी फेक फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या ऐसे फेक कंटेंट को लेकर काफी सीरियस रहती हैं। कुछ ही दिनों पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और इस मामले में उन्हें बड़ी राहत मिली। अदालत ने एक्ट्रेस के निजी और व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करते हुए उनकी पर्सनल इमेज, फोटोज, कंटेंट और आवाज का बिना अनुमति इस्तेमाल करने को 'गरिमा के साथ जीने के अधिकार' का उल्लंघन बताते हुए 72 घंटों के अंदर शिकायती यूआरएल को हटाने, उन्हें इनएक्टिव करने और ब्लॉक करने के अंतरिम निर्देश दिए।


Click it and Unblock the Notifications











