ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच, वायरल हो रहा जया बच्चन का ये वीडियो, बोलीं- ये है मेरी होने वाली बहू

aishwarya rai abhishek bachchan

Jaya Bachchan chose bride for Abhishek Bachchan Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबर काफी तेज है। कभी दोनों ही सितारे अपनी सगाई की अंगूठी उतार देते हैं तो कभी फंक्शन में अकेले पहुंचते हैं। बता दें कि जब ऐश्वर्या राय अनंत अंबानी की शादी में अकेली पहुंची थीं तभी से लोगों को यह हिंट मिलने लगा था कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ खटास पैदा हो गई है। इसके बाद से ही दोनों के ग्रे डिवोर्स की खबरें तेजी से फैलने लगीं।

माना यह भी जाता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार के साथ नहीं रहती हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर आए दिनों कोई ना कोई खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती है। वहीं इन तलाक की खबरों के बीच जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी सेव वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन अपनी बहू को पुकारती हैं, लेकिन वह बहू ऐश्वर्या राय नहीं होती हैं।

जी हां, सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन एक इवेंट में जाते हैं और उस इवेंट में जया फैन्स को अपनी होने वाली बहू से मिलवाती हैं, वह इस वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि हमारे परिवार का नया हिस्सा बनने जा रहे हैं रणधीर और बबीता कपूर और हमारी होने वाली बहू हैं करिश्मा कपूर।

जया बच्चन करिश्मा कपूर को गले से लगा लेती हैं इसके बाद करिश्मा कपूर अमिताभ बच्चन के पास जाती हैं और वह भी उन्हें साइड से हग करते हैं। बताया जाता है कि करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई तक फिक्स कर दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों शादी के बंधन में नहीं बंध पाए थे। फिलहाल तो ऐश अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जया जी तो पहले ही अपनी बहू चुन चुकी थीं शायद इसीलिए वह ऐश्वर्या को पसंद नहीं करतीं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा- जब ऐश्वर्या किस्मत में थी तो करिश्मा से शादी कैसे हो जाती।

ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी साल 2007 में हुई है। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं, वहीं शादी के 17 सालों बाद अब माना जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक अलग हो सकते हैं। हालांकि अभी तक ना तो ऐश्वर्या ने इस बारे में कोई बयान दिया है और ना ही अभिषेक बच्चन ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X