तलाक की खबरों के बीच 'ओम शांति ओम' पर नाचे ऐश- अभिषेक, अमिताभ बच्चन ने भी किया धमाकेदार डांस!

Bachchan Family Dance- ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच जो भी विवाद की खबरें आ रही थीं वो अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वार्षिक उत्सव वो बच्चन परिवार आराध्या को सपोर्ट करने पहुंचा था।
इस बीच कुछ ऐसे वीडियोज भी सामने आए हैं जो कि आपको ऑल इज वेल बोलने पर मजबूर कर देंगे। अब हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं वो आपको हैरान कर देगा क्योंकि इसमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन को एक ही स्टेज पर डांस करते देखा जा सकता है।
वायरल वीडियो में शाहरुख खान का गाना ओम शांति ओम बज रहा है और सभी सितारे वहां डांस कर रहे हैं। इनके बीच आपको अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी नजर आएंगे जो कि अपने पैर हिलाते नजर आ रहे हैं।
लुक्स की बात करें तो इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने काले रंग की सलवार सूट पहना था जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर अभिषेक नीली शर्ट में बेहद आकर्षक लग रहे हैं। वीडियो में अमिताभ बच्चन को भी डांस करते हुए देखा जा सकता है।
बिग बी प्रिंटेड ब्लैक जैकेट में वह स्टाइलिश लग रहे हैं। बच्चन परिवार के अलावा इस वीडियो में शाहरुख खान, करण जौहर और सुहाना खान भी दिख रहे हैं और लगातार डांस कर रहे हैं। पैरेंट्स नीचे डांस कर रहे हैं लेकिन बच्चे स्टेज पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं।
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि परिवार में सब सही है तो कुछ ने कहा कि वो जताना नहीं चाह रहे हैं। हालांकि सच्चाई किसी को नहीं पता है।
रिपोर्ट्स थीं कि ऐश और अभिषेक के बीच सबकुछ सही नहीं हैं। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो जो कि आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications