दो स्टार्स.. सुपरफ्लॉप जोड़ी.. 7 साल बाद.. आ रहे हैं साथ.. FINAL है
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी इन दिनों सुपर हॉट बनी हुई है। अफवाहों की मानें तो कम से कम तीन फिल्मों में अभि- ऐश की जोड़ी फाइनल है। बहरहाल, खबरों में यह भी है कि अभि- ऐश सबसे पहले फिल्म 'गुलाब जामुन' करने वाले हैं।
जी हां, आखिरकार ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म को हामी भर ही दी। अनुराग कश्यप प्रोडक्शन की यह फिल्म एक मीठी सी रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म होगी। जिसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी कैमियो करने वाले हैं।

करीब 8 सालों के बाद ऐश- अभिषेक इस फिल्म में साथ दिखने वाले हैं। दोनों को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है.. और फाइनली डेट्स को लेकर परेशानी भी खत्म हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन डेब्यू डाइरेक्टर सर्वेश मेवड़ा करेंगे।
बहरहाल, इससे पहले भी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय कई फिल्मों में साथ दिख चुके हैं। जिनमें से कुछ हिट रही, तो कुछ फ्लॉप। यहां देंखे ऐश- अभिषेक की फिल्मों का साथ-


Click it and Unblock the Notifications