Video: एक साथ नजर आया बच्चन परिवार, ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ में देखकर तलाक की अफवाहों पर लगा ब्रेक

Aishwarya Rai -Abhishek Bachchan Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन पर फैंस जमकर रिएक्ट करते हैं। हाल ही में हाल एक बच्चन परिवार का वीडियो सामने आया है कि इसमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन को एक साथ देखकर फैंस खुश हो गए हैं। लोगों के बीच अब दोनों की तलाक की खबरों पर ब्रेक लग गया है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बच्चन परिवार का खास वीडियो वायरल-
इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि पिछले काफी वक्त से बच्चन परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर खबर है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। पर दोनों स्टार ने तलाक को लेकर कोई बयान नहीं दिया।
खैर इसी खबर के बीच इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो बच्चन परिवार का खास वीडियो है। ये वीडियो प्रो कबड्डी लीग का है। इस वीडियो में अभिताभ, ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में अमिताभ बच्चन को भी देखा जा सकता है।
.@SrBachchan, @juniorbachchan & #AishwaryaRaiBachchan were all in attendance to watch the #JaipurPinkPanthers win their 1st game of the Mumbai leg! 🤩
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 6, 2024
Tune-in to #PUNvCHE in #PKLOnStarSports
Tomorrow, 7:30 PM onwards | Star Sports Network#HarSaansMeinKabaddi pic.twitter.com/lUE0ksnU8r
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या राय अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चन फैमिली जयपुर पिंक पैंथर्स की जर्सी पहने दिख रही है। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में आराध्या, ऐश्वर्या, अमिताभ और अभिषेक टीम को चीयर करते नज आ रहे हैं। सभी काफी खुश और एक्साइटेड दिख रहे हैं। वो मैच को खूब एंजॉय कर रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन मैच देखने के लिए आए और जयपुर पिंक पैंथर्स ने मैच जीता।
बता दें कि इससे पहले बच्चन फैमिली को आराध्या बच्चन के स्कूल के एनुअल फंक्शन में साथ देखा गया था। वहीं फैमिली श्वेता बच्चन के बेटे अगत्स्य नंदा की पहली फिल्म द आर्चीज के प्रीमियर में भी साथ देखा गया था। ऐश्वर्या ने द आर्चीज की पूरी टीम को बधाई दी थी और उनके काम की तारीफ की थी।


Click it and Unblock the Notifications












