सलमान खान के बाद अब ऐश्वर्या राय ने भी पैपराजी को दिखाई आंख! आधी रात बेटी आराध्या के साथ निकली थी अकेले

Aishwarya Rai Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल रेड कार्पेट से वो पल आने ही वाला है जिसका हर किसी को शुरू से ही इंतजार था। ये पल है ऐश्वर्या राय के कान्स रेड कार्पेट वॉक का। ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स के लिए निकल चुकी हैं और देर रात उन्हें पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है।

Aishwarya Rai Cannes 2026

पैपराजी ने ऐश्वर्या-आराध्या को घेरा

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय एयरपोर्ट पर मीडिया से घिरी नजर आ रही हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर वो घबरा गईं। दरअसल फोटोज लेते समय अचानक ही किसी मीडिया वाले की चप्पल एयरपोर्ट पर उतर गई।

रुक गई ऐश्वर्या राय और किया ये इशारा

ऐसा होते ही ऐश्वर्या राय घबरा गईं। चलते चलते ऐश्वर्या राय एक दम रुक गईं। जिसके बाद ऐश्वर्या राय ने मीडिया से बात की। अब ऐश्वर्या राय के इस अंदाज ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं आराध्या एयरपोर्ट पर अपनी मां को फॉलो करती दिखीं। बता दें कि हाल ही में हॉस्पिटल के बाहर तस्वीरें क्लिक करने के कारण सलमान खान ने पैपराजी को जमकर डांट लगाई थी।

ऐश्वर्या राय का ऑल ब्लैक लुक

ऐश्वर्या राय इस दौरान हमेशा की तरह अपने ऑल ब्लैक एयरपोर्ट लुक में ही दिखाई दीं। ऊपर से नीचे तक ऐश्वर्या सिर्फ और सिर्फ काले लिबास में दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही उनका पर्स भी ब्लैक ही थी। ऐसा पहली बार नहीं बल्कि प्लेन में सफर करते समय ऐश्वर्या अक्सर ही काले कपड़े पहनती हैं।

ऐश्वर्या राय की कान्स अपीयरेंस

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय इस साल अपनी कान्स अपीयरेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय को लेकर लगातार तरह-तरह की बातें हो रही थीं। हाल ही में दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय को लॉरेल पेरिस ने इनवाइट नहीं किया।

क्या था मामला

इस बार लॉरेल पेरिस की बिल्डिंग से ऐश्वर्या राय का पोस्टर भी गायब था। यही वजह है कि लोगों को शक होने लगा था। हालांकि ऐश्वर्या राय की जगह पोस्टर्स पर लॉरेल पेरिस ने आलिया भट्ट को जगह दी थी। जिसके बाद आलिया भट्ट को बुरी तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। वहीं अब जब ऐश्वर्या राय का ये कान्स जाते वीडियो सामने आया तो उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X