बेबी आराध्या के साथ कान के लिए रवाना मम्मी ऐश
बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या राय ने कान महोत्सव के लिए कदम बढ़ा लिये हैं। जी हां आपकी प्यारी ऐश्वर्या राय बच्चन कल शाम कान महोत्सव के लिए रवाना हो गयी हैं। उन्हें अपनी लवली बेटी आराध्या और मम्मी ब्रिंदा राय के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। ऐश जहां ब्लैक आउटफिट में थीं वहीं आराध्या मां की गोद में रेड औऱ वाइट ड्रेस में मुस्कुरा रही थीं।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय कांस के रेड कार्पेट पर 12 वीं बार दिखायी देंगी, अपने लिए कान महोत्सव को एक बड़ा सम्मान मानने वाली ऐश ने कान के लिए ऊपवाले का शुक्रिया अदा किया।
इससे पहले उन्होंने मीडिया में अपनी खुशी जाहिर करते हुए ऐश ने कहा था कि यह मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है कि वह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरा होने वाले जश्न को अपनी आंखो से देखेंगी।
जैसा कि आप जानते है कि 15 मई से कांस फिल्म समारोह का आगाज हो गया है जिसकी औपचारिक शुरूआत ऐश के ही ससुर अमिताभ बच्चन ने ही की है। अमिताभ ने अपनी खुशी ट्विटर पर जाहिर की है।
अमिताभ ने कान महोत्सव को हिंदी में संबोधित किया, जिसके लिए उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि कान भारतीय फिल्मों के सम्मान में उत्सव मना रहा है,ऐसे में मेरा फर्ज था कि मैं अपनी मातृभाषा में ही कान महोत्सव को संबोधित करूं, इसलिए मैंने ऐसा किया।
आईये आपको दिखाते हैं ऐश औऱ आराध्या की एयरपोर्ट वाली तस्वीरें.


Click it and Unblock the Notifications